बिलाल खत्री
बड़वानी वृन्दावन ग्राम बोरलाय में गोपालकृष्ण पुरस्कार का आयोजन किया गया, जिसमें अश्विन महेशचन्द्र की गिर नस्ल की गाय ने 12.332 लीटर प्रतिदिन दूध उत्पादन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान जितेन्द्र बद्रीलाल की निमाड़ी गाय ने 12.250 लीटर प्रतिदिन दूध उत्पादन प्राप्त किया।
तृतीय स्थान पर राजेश भगवान की गिर गाय रही, जिसने 9.700 लीटर दूध उत्पादन किया। प्रतियोगिता शासकीय गौशाला बोरलाय में आयोजित की गई। योजना की मॉनिटरिंग हेतु जिला पंचायत बड़वानी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अर्पित गुप्ता द्वारा प्रतियोगिता एवं गौशाला का निरीक्षण किया गया।
विजेताओं द्वारा सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पुरस्कार राशि का आधा पैसा गौशाला को स्वेच्छा से दान करेंगे। यह एक सराहनीय कदम है जिससे गौशाला को स्वावलम्बी व आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी। प्रतियोगिता में दीपेन्द्र पाटीदार गौशाला अध्यक्ष एवं हरिराम राठौड़, श्रीराम, महेशचन्द्र, जितेन्द्र राजेश परमार, अश्विन पाटीदार, नीरज पाटीदार, अरविन्द यादव, प्रेमलाल यादव आदि उपस्थित रहे। पशुपालन विभाग के सिविल सर्जन डॉ. राजेशचन्द्र पाटीदार, ग्राम नोडल अधिकारी डॉ. एस.के. गुप्ता, मनोज कनासिया आदि उपस्थित थे।






