ad
best news portal development company in india

छात्राओं ने किया औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण

SHARE:

बिलाल खत्री
बड़वानी शासकीय आईटीआई बड़वानी के प्राचार्य केतन मालवीया प्राचार्य ने बताया कि शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़वानी की कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं की छात्राओं के लिए औद्योगिक भ्रमण आयोजित किया गया। यह भ्रमण व्यावसायिक शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा छात्राओं को तकनीकी प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसरों से परिचित कराने के उद्देश्य से किया गया।

भ्रमण के दौरान छात्राओं को आईटीआई में संचालित विभिन्न व्यवसायों एवं तकनीकी प्रशिक्षण की जानकारी प्रदान की गई। उन्हे ंकौशल विकास, व्यावहारिक प्रशिक्षण तथा तकनीकी शिक्षा के माध्यम से भविष्य में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्राप्त करने के संबंध में अवगत कराया गया।

इस दौरान छात्राओं को आईटीआई में संचालित विभिन्न व्यवसायों, प्रशिक्षण, मशीनों एवं उपकरणों की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही तकनीकी एवं कौशल आधारित शिक्षा के महत्वो से अवगत कराया गया। इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण से छात्राओं को व्यावसायिक शिक्षा के महत्व को समझने तथा भविष्य में अपने रुचि के अनुसार व्यवसाय एवं करियर का चयन करने में सहायता मिलती है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई