ad
best news portal development company in india

खरगोन पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई,गांजे की खेती का खुलासा; फरार आरोपी रोहतक से गिरफ्तार

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

कपास की फसल के बीच उगा रखे थे गांजे के पौधे, 92 किलो 400 ग्राम गांजा जब्त

खरगोन। गोगावां पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ग्राम सोलना में अवैध गांजे की खेती का खुलासा कर 63 हरे पौधे जब्त किए, जिनका कुल वजन 92 किलो 400 ग्राम और अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। वहीं आर्म्स एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार किया गया है।

कपास की फसल के बीच कर रहा था गांजे की खेती

गोगावां थाना प्रभारी प्रमोद कश्यप के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सोलना निवासी तुकाराम उर्फ कालू अपने खेत में कपास की फसल के बीच अवैध रूप से गांजे के पौधे उगा रखे है। सूचना पर पुलिस टीम ने खेत में दबिश दी। तलाशी के दौरान कपास की फसल के बीच गांजे के 63 हरे पौधे मिले, जिन्हें पुलिस ने विधिवत जब्त कर लिया। जब्त पौधों का वजन 92 किलो 400 ग्राम और अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी तुकाराम उर्फ कालू, पिता थापा डावर, निवासी ग्राम सोलना के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ उज्जैन के माधव नगर थाने में वर्ष 2009 में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था, जिसमें न्यायालय से उसे सजा हो चुकी है।

आर्म्स एक्ट के मामले में फरार आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

दूसरी कार्रवाई अवैध हथियारों की तस्करी से जुड़े मामले में की गई। पुलिस के मुताबिक, 16 फरवरी को अवैध हथियारों की तस्करी के मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा गया था। इस दौरान अमन पिता कृष्ण दहिया फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अमन को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार कर लिया।

गोगावां पुलिस की इन दोनों कार्रवाइयों को अवैध मादक पदार्थों की खेती और हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस द्वारा दोनों मामलों में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई