ad
best news portal development company in india

आदिवासी एकता संगठन पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए अनिश्चितकालीन धरने में शामिल हुआ आदिवासी एकता संगठन जिला सचिव राकेश भंवर ने उठाई न्याय और मुआवजे की मांग

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

गंधवानी। दिनांक 25 अक्टूबर को ग्राम देदली, तहसील गंधवानी, जिला धार निवासी कुंवरसिंह उछवाल की धर्मपत्नी की तेज रफ्तार ट्रॉले की टक्कर से हुई दर्दनाक मृत्यु के मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने एवं क्षेत्र में बेलगाम दौड़ रहे भारी वाहनों पर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर कोसदना स्थित पत्थर खदान पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने में आज आदिवासी एकता संगठन शामिल हुआ।

इस अवसर पर आदिवासी एकता संगठन के जिला सचिव राकेश भंवर ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाते हुए कहा कि इस दुखद घटना में परिवार ने अपना सदस्य खोया है। पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया तथा उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।

आदिवासी एकता संगठन ने स्पष्ट कहा कि आदिवासी समाज इस लड़ाई को पूरी मजबूती के साथ संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक दायरे में रहकर लड़ेगा। इस दौरान गंधवानी विधानसभा क्षेत्र के समाजजनों ने भी एकजुट होकर बड़े आंदोलन की तैयारी करने तथा आवश्यकता पड़ने पर नगर बंद कर व्यापक आंदोलन करने की चेतावनी दी। साथ ही प्रत्येक गांव से अधिक से अधिक लोगों को धरना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार के समर्थन में खड़े होने का आह्वान किया गया।

संगठन ने धरने में शामिल होकर मानवता और इंसाफ की लड़ाई में साथ देने वाले सभी समाजजनों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

आदिवासी समाज एवं आदिवासी एकता संगठन की प्रमुख मांगें हैं—

दोषी वाहन चालक के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
खदान प्रबंधन की जिम्मेदारी तय कर उचित कार्रवाई की जाए।
पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।
क्षेत्र में दौड़ रहे भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाया जाए।
भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस सुरक्षा व्यवस्था की जाए।

संगठन का स्पष्ट संदेश है कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक यह संघर्ष संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा।

प्रदेश अध्यक्ष पन्नालाल बघेल
जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजेश
निगवाल जिला संगठन मंत्री अविनाश वसनीय लिमसिंह भंवर
जिला महासचिव अजय अजनरे
जिला सचिव राकेश भंवर विजय विजय मण्डलोई हिमांशु
संजय बघेल जितेंद्र चौहान

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई