ad
best news portal development company in india

जिला स्तरीय बंधक श्रम सर्तकता समिति एवं बाल श्रम अधिनियम अंतर्गत टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

SHARE:

बिलाल खत्री
बुरहानपुर कलेक्टर श्री सिंह ने जिले में बाल श्रम उन्मूलन जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ईट भट्टा, ढाबे, रेस्टॉरेंट पर बाल श्रम नियोजन के प्रतिबंध से संबंधी आवश्यक कार्यवाही करे।

शुक्रवार को कलेक्टर श्री हर्ष सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागृह में जिला स्तरीय बंधक श्रम सतर्कता समिति तथा बालक एवं कुमार श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 संशोधित अधिनियम 2016 के अंतर्गत जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न हुई।

बैठक में श्रम पदाधिकारी कन्हैयालाल मोरे ने बताया कि विभाग द्वारा संयुक्त रूप से बाल श्रम अधिनियम अंतर्गत निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। जिला स्तरीय बंधक श्रम सतर्कता समिति के सभी सदस्यों को श्रम पदाधिकारी द्वारा जानकारी देते हुए अवगत कराया गया कि जिला प्रशासन ने जलगांव महाराष्ट्र से बुरहानपुर जिले के ग्राम रेहटा के 8 वयस्क सदस्यों एवं उनके बच्चों को बंधक श्रम से विमुक्त कराया। इनके पुनर्वसन की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर की जा रही हैं।

आयोजित बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक श्री महावीर राय, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, जनजातीय कार्य विभाग, जिला पुलिस इकाई के अधिकारीगण, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति श्विजया सिंग चौहान, सीमा असीम पाटिल, बाल कल्याण समिति के सदस्यगण, जन साहस स्वयंसेवी संस्था से मोरे सहित अन्य उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई