ad
best news portal development company in india

सरदारपुर में राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ।

SHARE:


जिला संवाददाता : दिलीप पाटीदार सरदारपुर 

चारों जोन के बालक-बालिका खिलाड़ियों ने किया मार्च पास्ट, विधायक ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना से खेलने की सीख।

सरदारपुर। खेल परिसर सरदारपुर में विभागीय राज्य स्तरीय 17 वर्ष बालक-बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री प्रताप ग्रेवाल एवं नगर परिषद सरदारपुर की अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी ग्रेवाल रहीं। कार्यक्रम में नगर परिषद उपाध्यक्ष श्री शैलेंद्र सिंह चौहान, संजय जायसवाल, अर्पित ग्रेवाल, पत्रकार संघ सरदारपुर के श्री मोहनलाल यादव तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री विष्णु रघुवंशी सहित अनेक अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पूजन-अर्चन कर की गई। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे अधिकारियों एवं खेल प्रतिनिधियों का पुष्पहार से स्वागत किया गया। पूर्व क्षेत्र से जनरल मैनेजर श्री शिवकुमार मौर्य, पश्चिम क्षेत्र से जनरल मैनेजर श्री शैलेंद्र पाल, मध्य क्षेत्र से जनरल मैनेजर श्री उपदेश यादव तथा दक्षिण क्षेत्र से जनरल मैनेजर श्री विपिन वर्मा सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री विष्णु रघुवंशी ने स्वागत भाषण दिया। वहीं, खेल परिसर प्रभारी श्री संजय कुमार दीक्षित के सेवानिवृत्ति अवसर पर अतिथियों एवं पीटीआई संघ जिला धार की ओर से उन्हें श्रीफल एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।
खेल भावना और अनुशासन का दिया संदेश
मुख्य अतिथि विधायक श्री प्रताप ग्रेवाल ने प्रतियोगिता में शामिल सभी छात्र-छात्राओं एवं खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों से ईमानदारी, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।
इसके पश्चात चारों जोन से आए खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह नजर आया।
कार्यक्रम में अश्विनी दीक्षित, शैलेंद्र पाल, संजय दीक्षित, राधेश्याम गढ़वाल, नरेंद्र दांगी, निसार खान, विजय व्यास, अमर सिंह परमार, शुभम डामोर, मुकेश बघेल सहित अन्य खेल अधिकारी, प्रशिक्षक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन अश्विनी दीक्षित व्यायाम अनुदेशक कन्या राजगढ़ द्वारा तथा आभार प्रदर्शन शैलेंद्र पाल कोच फुटबॉल द्वारा माना गया!

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई