धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
05 आरोपी गिरफ्तारघटना में प्रयुक्त वाहन एवं अवैध हथियारों को किया जप्त
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 11 एवं 12 मई 2026 की दरमियानी रात फरियादी दीपक इस्के निवासी ग्राम बागसुल के घर में अज्ञात हथियारबंद बदमाशों द्वारा घुसकर बंदूक की नोक पर एक बैल, दो बकरे, एक बकरी, सोने-चांदी के आभूषण, नगदी राशि एवं मोबाइल फोन लूटकर ले जाया गया था। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मनावर में अपराध क्रमांक 331/2026 धारा 310(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस कार्यवाही
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की गई। मुखबिर सूचना पर ग्राम बैकल्या फाटा जिराबाद में घेराबंदी कर पिकअप वाहन से लूटा गया बैल ले जाते हुए आरोपी पानसिंह, नाकु उर्फ महेश, धर्मेन्द्र उर्फ भय्यु, रूघनाथ एवं मोहब्बत को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के कब्जे से लूटा गया बैल, एक सोने का टाप्स, चांदी के पायजेब, 12 बोर देशी कट्टा एवं घटना में प्रयुक्त महिंद्रा पिकअप वाहन क्रमांक MP20ZJ6588, नगदी 20 हजार रुपए जप्त किया गया।
बरामदगी
12 बोर देशी कट्टा, एक बैल, सोने चांदी के जेवरात, महिंद्रा पीकअप वाहन क्र. MP20ZJ6588, नगदी 20 हजार रुपए, कुल कीमती मशरूका 11 लाख 10 हजार रुपये ।
गिरफ्तार आरोपी –
- पानसिंह पिता कालु भाबर, निवासी जमाल गुवाड़ी फलिया थाना टांडा
- नाकु उर्फ महेश पिता केसु मोहनिया, निवासी जमाल गुवाड़ी फलिया थाना टांडा
- धर्मेन्द्र उर्फ भय्यु पिता वेलसिंह पवार, निवासी देवीपुरा थाना टांडा
- रूघनाथ पिता आपसिंह डावर, निवासी धयड़ी इमलीपुरा थाना टांडा
- मोहब्बत पिता मगन अनारे, निवासी देवीपुरा सड़क फलिया थाना टांडा
फरार आरोपी
- मगन पिता थोबड़ा निवासी खरबयड़ी
- संजय मेहड़ा पिता रेमसिंह निवासी बगोली थाना टांडा
- राकेश भूरिया निवासी नाहवेल
आपराधिक रिकॉर्ड
प्रकरण थाना मनावर में अपराध क्रमांक 331/2026 धारा 310(2) बीएनएस के तहत पंजीबद्ध है इसके साथ ही अन्य प्रकरण भी पंजीबद्ध सराहनीय कार्य –
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक ईश्वरसिंह चौहान, उनि गिलदारसिंह बघेल, उनि मनीष चौधरी, प्रधान आरक्षक ललित कुमरावत, आरक्षक राहुल बांगर एवं साइबर टीम धार के उनि प्रशांत गुंजाल, प्रधान आरक्षक सर्वेश सिंह सोलंकी, प्रधान आरक्षक बलराम भंवर, आरक्षक भानूप्रताप, आरक्षक रोहित नरगावे एवं आरक्षक दिलीप यादव की सराहनीय भूमिका रही।





