बिलाल खत्री
आलीराजपुर विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस 2026 के अवसर पर 29 मई को अन्तर्विभागीय समन्वय बैठक ऑडिटोरियम हॉल, पीजी कॉलेज आलीराजपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ, आलीराजपुर द्वारा किया गया, जिसमें महिला बालविकास विभाग एवं ज्त्प्, शिक्षा विभाग का तकनीकी सहयोग रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिभागियों के पंजीयन एवं विभिन्न खेल गतिविधियों से हुई। त्ज्ञैज्ञ स्वयंसेवियों द्वारा रस्साकशी, बलून फुलाने की प्रतियोगिता एवं म्यूजिकल चेयर जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इसके पश्चात माहवारी स्वच्छता जागरूकता वीडियो का प्रदर्शन किया गया, जिसमें स्वच्छता की सही आदतें, मिथक एवं भ्रांतियाँ, विद्यालय उपस्थिति एवं गरिमा का महत्व तथा सुरक्षित व्यवहार पर जानकारी दी गई। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में डिग्निटी रूम का उद्घाटन भी किया गया। स्वागत उद्बोधन एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।
कार्यक्रम में किशोर-किशोरियों द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं अनुभव साझा कर माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथियों एवं वक्ताओं द्वारा मासिक धर्म स्वच्छता, बेहतर स्वास्थ्य एवं जेंडर परिवर्तनकारी कार्यक्रमों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी आलीराजपुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
अंत में प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया तथा सामूहिक माहवारी गरिमा शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन एवं भोजन के साथ किया गया।





