ad
best news portal development company in india

वार्ड-22 के बगिया क्षेत्र में आ रहा 3 दिनों से गन्दा और बदबूदार पानी, स्थानीय निवासी हुए परेशान…

SHARE:

शेख़ नसीम। भोपाल। राजधानी भोपाल के वार्ड-22 स्थित कप्तान शादी हॉल के पीछे बगिया क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से नलों में बेहद गंदा, काला और बदबूदार पानी आने से रहवासी परेशान हैं। गंदे पानी की वजह से क्षेत्र में बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है।

स्थानीय निवासी एवं वार्ड-35 की कांग्रेस पार्षद शिरीन ख़ान ने मामले की जानकारी नगर निगम के अधिकारियों को लगातार दी है। इसके बावजूद अब तक नगर निगम का कोई अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति की जांच करने नहीं पहुंचा है।

रहवासियों का कहना है कि नलों से आ रहे दूषित पानी के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और मजबूरी में इसी पानी का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। लोगों ने नगर निगम प्रशासन से तत्काल पाइपलाइन की जांच कर दूषित पानी की समस्या का कारण पता लगाने और साफ पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई