इंदौर का आरोपी गिरफ्तार, परिवहन की जानकारी जुटा रही पुलिस
धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
मनावर तहसील के ग्राम बाकानेर में स्थित धनखेडी फाटे पर अवैध शराब परिवहन को लेकर पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है। वाहन में सवार युवक से शराब परिवहन को लेकर वैध दस्तापवेज मांगे गए तो आरोपी कोई कागज नहीं बता पाए, ऐसे में पुलिस वाहन सहित युवक को लेकर बाकानेर चौकी पर पहुंची। जहां पर आयशर को खाली करवाया गया, वाहन में 1230 पेटी बीयर रखी हुई थी। वाहन सहित शराब की कुल कीमत 55 लाख रुपए हैं, अब पूरे मामले में पुलिस अवैध शराब परिवहन से संबंधित जानकारी जुटा रही हैं, ताकि इस सिंडीकेट से जुडे अन्यक लोगों को भी प्रकरण में आरोपी बनाया जा सके।
दरअसल बाकानेर में स्थित धनखेडी फाटे पर कांग्रेस नेता रविंद्र पाटीदार सहित अन्यइ नेताओं को एक आयशर वाहन संदिग्धो नजर आया था, सूचना मिलने पर बाकानेर पुलिस चौकी टीम मौके पर पहुंची व वाहन के पिछले हिस्से पर लगी तिरपाल को हटाकर चैक किया गया तो अंदर बीयर की पेटियां बडी संख्यास में रखी हुई थी। पुलिस ने आयसर वाहन क्रमांक GJ06 BT4066 से 1230 पेटी/कार्टून बीयर जब्त की। शराब की कुल मात्रा 14,760 बल्क लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत 40 लाख 44 हजार 240 व वाहन की कीमत 15 लाख रुपए है। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के नेतृत्व और एसडीओपी दीपांशु के मार्गदर्शन में मनावर थाना प्रभारी राजेश यादव और बाकानेर चौकी प्रभारी मनोज पाटीदार की टीम ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार वाहन की जांच में बड़ी मात्रा में बीयर बरामद हुई।
इंदौर का आरोपी गिरफतार
पुलिस के अनुसार वाहन चालक योगेश पिता श्रवण योगी (22), निवासी बिल्लोद, थाना बेटमा, अवैध शराब का परिवहन करते पाया गया। पुलिस ने पंचों की मौजूदगी में शराब और वाहन जब्त किया। करीब 15 लाख रुपए कीमत के आयसर वाहन को भी जब्त किया गया है। मामले में वाहन मालिक राजेन्द्रसिंह पिता गणेशसिंह बैस, निवासी इंदौर को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने चालक योगेश योगी और वाहन मालिक के खिलाफ धारा 34(1) एवं 36 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। चौकी प्रभारी मनोज पाटीदार ने बताया कि पुलिस यह पता लगा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में अवैध शराब कहां ले जाई जा रही थी। अवैध शराब के परिवहन और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।





