ad
best news portal development company in india

कुक्षी पुलिस द्वारा यातायात चेकिंग का सघन अभियान जारी, अनुविभाग कुक्षी क्षेत्र में क्षमता से अधिक सवारी भर रहे वाहन चालकों को दी समझाईश

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

अनुभाग कुक्षी के सभी थाना क्षेत्र में अधिक संख्या में सवारी भरकर चल रहे वाहनों के बीच अभियान चलाकर समझाइस दी जा रही है एवं मोडिफाईड प्लेटफॉर्म/डाले को हटाया जा रहा है।


इसी अभियान में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राजीव अग्रवाल (आईपीएस ) के नेतृत्व में आज दिनांक 30/09/2026 को थाना कुक्षी के अंतर्गत डही रोड, ग्राम पडियाल पर यातायात चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ऐसे वाहन जो क्षमता से अधिक अतिरिक्त सवारियां भरकर चल रहे थे एवं अवैध रूप से मॉडिफाइड (बॉडी बढ़ाकर) बनाए गए थे, उन्हें रोका गया ओर कार्रवाई की गयी। अतिरिक्त सवारियों को सुरक्षित रूप से नीचे उतरवाया गया, वाहन चालकों को ओवरलोडिंग के खतरों के संबंध में समझाइश दी गई एवं वाहनों में लगे अतिरिक्त / मॉडिफाइड भाग को कटवाकर अलग करवाया जा रहा है नियमानुसार चालानी कार्रवाई भी की जा रही है।
थाना डही में वाहन चेकिंग के दौरान पिकअप , तूफान वाहन चालकों एवं वाहन में बैठे लोगों को सुरक्षित सफ़र हेतु उचित समझाइश भी दी गई।
इस चेकिंग अभियान में थाना प्रभारी कुक्षी दिपक सिंह चौहान, उप निरीक्षक वाल सिंह ठकराव, हुकूमचंद पिपलिया, सहायक उप निरीक्षक गौरीशंकर सोलंकी, रामसिंह सोलंकी, विजय चौहान, प्रधान आरक्षक प्रमोद डागा, मुकाम सिंह देवड़ा, की सार्थक भूमिका रही।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई