ad
best news portal development company in india

जिला चिकित्सालय खरगोन का राष्ट्रीय स्तर पर गुणवत्ता मूल्यांकन

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

एनएचएसआरसी नई दिल्ली की टीम ने किया तीन दिवसीय निरीक्षण,
स्वास्थ्य सेवाओं पर जताई संतुष्टि, सुधार के दिए निर्देश

खरगोन । राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम (एनक्यूएएस) के अंतर्गत एनएचएसआरसी, नई दिल्ली द्वारा जिला चिकित्सालय खरगोन का राष्ट्रीय स्तर का मूल्यांकन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत जिला चिकित्सालय खरगोन को चिन्हित किए जाने के पश्चात तीन सदस्यीय राष्ट्रीय मूल्यांकन दल द्वारा 07 से 09 मई 2026 तक विस्तृत असेसमेंट किया गया।

मूल्यांकन के दौरान टीम द्वारा जिला चिकित्सालय के कुल 17 विभागों का गहन निरीक्षण, भौतिक सत्यापन एवं रिकॉर्ड परीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ एवं सफाई कर्मियों से विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ की गई, जिसमें मुख्य रूप से मरीजों को दी जा रही सेवाओं से संबंधित प्रश्न शामिल थे। टीम ने अलग-अलग समय पर अस्पताल का भ्रमण कर एनक्यूएएस मानकों के आधार पर निरीक्षण किया।

राष्ट्रीय मूल्यांकन दल में डॉ. गोपाल एस कम (महाराष्ट्र), डॉ. अंजना सदन (नई दिल्ली) एवं श्रीमती सुनीता दुहान (हरियाणा) शामिल रहीं। असेसमेंट के दौरान इमरजेंसी विभाग, पैथोलॉजी, ब्लड बैंक, किचन, एमसीएच, शिशु वार्ड, शिशु ओपीडी, जनरल वार्ड, लेबर रूम सहित अन्य विभागों का निरीक्षण किया गया।

टीम द्वारा जिला चिकित्सालय में प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं एवं केयर क्वालिटी का अवलोकन किया गया, जिसमें कुल मिलाकर संतोष व्यक्त किया । साथ ही कुछ सुधारात्मक कार्यों के भी निर्देश दिए गए, जिनमें मुख्य रूप से पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ करना, शिशु वार्ड में ओपीडी रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था, शिशु वार्ड को डीईआईसी (डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरवेंशन सेंटर) में स्थानांतरित करना, भीड़ प्रबंधन तथा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आवश्यक सुधार शामिल हैं।

असेसमेंट के दौरान सिविल सर्जन डॉ. राजकुमारी देवड़ा, आईएमओ डॉ. कुंदन सिसोदिया, सहायक प्रबंधक अजमेर सिंह ओरिया, नर्सिंग स्टाफ सहित राज्य स्तर से आए भारत बिलवाल, सनीका भंडारे, प्रिया सिंह बघेल एवं जिला स्तरीय टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई