ad
best news portal development company in india

कुक्षी पुलिस ने अलीराजपुर रोड पर मजदूरों का बैठा कर ओवरलोड चलने वाली पिकअप सहित अन्य ओवरलोड सवारी वाहनों की चेकिंग की

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

हाल ही में थाना तिरला क्षेत्र अंतर्गत हुई घटना को देखते हुए एसपी / डीआईजी श्री मयंक अवस्थी ने जिले के सभी थाना प्रभारी एवं एसडीओपी को पिक अप एवं अन्य वाहनों में मजदूरों एवं सवारियों को ओवर लोड भरकर चलने वाली गाड़ियों की चेकिंग करने के निर्देश दिए थे जो एसडीओपी सुनील गुप्ता , टी आई राजेश यादव के द्वारा अपने स्टाफ के साथ में अलीराजपुर रोड पर चेकिंग की गई चेकिंग के दौरान करीब 31 वाहन चेक किए गए । 6 वाहन यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाई गई जिनसे कुल 4000 समन शुल्क वसूल किया गया।

sdop और टी आई ने वाहन चालकों एवं उसमें सफर करने वाले लोगों को भी समझाइए दी गई की आप लोग सुरक्षित यात्रा करें और अपने जीवन को सुरक्षित रखें। कभी भी क्षमता से अधिक लोगों को गाड़ी में ना बैठाये और अपने वाहनों की समय-समय पर तकनीकी जांच भी करवाये ।साथ में ड्राइवर भी अपनी आंखों का चेकअप और स्वास्थ्य परीक्षण , बीपी, शुगर चेक करवाए ।चेकिंग के दौरान करीब चार वाहनों के चालान बनाए गए और चार वाहनों के पास कोई कागजात न होने पर उन्हें थाना खड़ा किया गया शेष गाड़ियों को समझाइश दी गई।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई