भोपाल / नगर-निगम में नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने सख्त लहज़े में आरोप लगाते हुए कहा की मानस भवन के पीछे पहुंचे एसडीएम दीपक पांडे द्वारा आदिवासी महिलाओं से बदसलूकी और धमकाने का व्यवहार किया जा रहा है। महिलाओं से इस तरह का रूखा और डराने वाला रवैया पूरी तरह अस्वीकार्य है।
शबिस्ता जकी ने आगे कहा की हम स्पष्ट कहना चाहते हैं कि महिलाओं की इज्जत और सम्मान सर्वोपरि है। किसी भी अधिकारी को यह अधिकार नहीं कि वह अपनी शक्ति का गलत इस्तेमाल कर महिलाओं को अपमानित करे या डराए।
ऐसी हरकतें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। महिलाओं के सम्मान में आवाज उठाना जरूरी है और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।





