ad
best news portal development company in india

पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के द्वारा किया गया “Mobile Forensic Van” का अनावरण

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा बेहतर एवं आधुनिक पुलिसिंग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिलों को नवीन उपकरण एवं विभिन्न संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं । इसी क्रम में घटनास्थल पर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने हेतु जिला खरगोन को एक अत्याधुनिक मोबाइल फोरेंसिक वैन आवंटित की गई है । जिसका आज दिनांक को पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के द्वारा अनावरण किया गया है ।

जिले को आवंटित यह मोबाइल फोरेंसिक वैन अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित है, जिसमें लगभग 14 प्रकार की विभिन्न किट उपलब्ध हैं, जो घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन एवं जांच कार्य में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी । इसके माध्यम से घटना स्थल की बारीकी से जांच, साक्ष्यों का सुरक्षित एवं वैज्ञानिक तरीके से संग्रहण तथा त्वरित विश्लेषण संभव हो सकेगा ।
उक्त मौके पर अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (शहर) बिट्टू सहगल व अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) शकुन्तला रुहल, जिला एफएसएल अधिकारी सुनील मकवाना एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई