ad
best news portal development company in india

खरगोन पुलिस ने विशेष अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत अब तक की कुल 18 नाबालिग बालक बालिकाओं को दस्तयाब

SHARE:

      खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री 

01.04.26 से 30.04.26 तक चलाया जाएगा “मुस्कान विशेष अभियान”,
पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के कुशल निर्देशन में लगातार की जा रही है कार्यवाही,
पुलिस के लगातार जारी प्रयासों से मिल रहे गुम बालक-बालिकाएँ,
“मुस्कान विशेष अभियान” के अंतर्गत अधिक से अधिक गुम नाबालिग बालिकाओं को दसत्याब एवं जागरूक करने के है निर्देश,
बालिका को सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द, परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया,
अभियान के दौरान अब तक हो चुकी है कुल 15 बालिकाओं एवं 03 बालकों दस्तयाबी।

खरगोन।पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए नाबालिग बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु विशेष अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” दिनांक 01.04.26 से 30.04.26 तक चलाए जाने हेतु आदेशित किया गया है ।

प्राप्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (शहर) बिट्टू सहगल व अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में खरगोन जिले में गुम हुए नाबालिक बालक/बालिकाओ की अधिक से अधिक दसत्याबी एवं जागरूकता अभियान चलाने हेतु जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया ।

इसी क्रम में खरगोन पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही करते हुए दिनांक 01.04.2026 से 09.04.2026 तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज प्रकरणों में कुल 18 नाबालिग बालिकाओं को प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर से दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की गई है। अभियान के दौरान दस्तयाब की गई बालिकाओं को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया, जिस पर परिजनों द्वारा खरगोन पुलिस का आभार व्यक्त किया गया । खरगोन पुलिस द्वारा शेष गुम बालक/बालिकाओं की तलाश हेतु लगातार प्रयास जारी हैं तथा “ऑपरेशन मुस्कान” के अंतर्गत अधिक से अधिक गुम नाबालिगों की दस्तयाबी एवं जन-जागरूकता सुनिश्चित की जा रही है । शेष गुम बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी के प्रयास निरंतर जारी है ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई