ad
best news portal development company in india

नपा खरगोन द्वारा सफाई मित्रों के लिए स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला आयोजित

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

कार्य के दौरान सावधानियों एवं व्यक्तिगत स्वास्थ्य पर दिया गया प्रशिक्षण,
सफाई मित्रों के स्वास्थ्य व सम्मान को लेकर नगर पालिका की पहल

खरगोन । नगर पालिका परिषद खरगोन द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमला कोल के निर्देशानुसार एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रकाश चित्ते के मार्गदर्शन में सफाई मित्रों के लिए स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

निकाय स्तर पर नगर पालिका परिषद के सभागृह कक्ष में आयोजित इस कार्यशाला में सफाई मित्रों को उनके कार्य के दौरान आवश्यक सावधानियों, व्यक्तिगत स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला में राज्य स्तर से वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रोफेसर एसके पटने, गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल द्वारा ऑनलाइन माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान सफाई कार्य में उपयोग किए जाने वाले सुरक्षा संसाधनों, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, स्वच्छ आदतों एवं सुरक्षित कार्य पद्धतियों के महत्व पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर स्वच्छता निरीक्षक रहीम खान, संबंधित दरोगा, आईईसी टीम के सदस्य एवं सफाई मित्र उपस्थित रहे।
नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित यह कार्यशाला सफाई मित्रों के स्वास्थ्य संरक्षण, कार्य क्षमता में वृद्धि एवं स्वाभिमान को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई