ad
best news portal development company in india

खरगोन पुलिस ने दिन दहाड़े सुने घर में हुई चोरी घटना का खुलासा किया, चोरी गया सम्पूर्ण मशरुका पुलिस ने किया जप्त।

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

चोरी की घटना में शामिल 02 शातिर आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,
आरोपियों के कब्जे से किए फरियादी के घर से चुराए हुए सोने-चांदी के आभूषण कीमत लगभग 8,60,000/- रुपये, नगदी 12,000/- एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल कीमत लगभग 60,000/- रुपये के जप्त,
सुना घर देख कर दोनों ने दिया था चोरी की घटना को अंजाम, पुलिस के फील्ड दक्षता से हुआ चोरी की घटना का खुलासा,
गिरफ्तारशुदा 01 आरोपी पर पूर्व से चोरी का मामला है दर्ज, प्रकरण में कुल 9,32,000/- रुपये मशरुका पुलिस ने किया जप्त।

खरगोन । पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) श्रीअनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा जिला खरगोन में संपत्ति संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये थे । वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के द्वारा जिला खरगोन में हो रही चोरी एवं लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाकर अज्ञात आरोपियों की पतारसी व शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया था ।

प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (शहर) बिट्टू सहगल के मार्गदर्शन में जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य चौकी सेगाँव पुलिस टीम ने ग्राम कंचनपुरा में दिन दहाड़े सुने घर में हुई चोरी की घटना का खुलासा कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।

दिनांक 20.03.2026 को फरियादी निवासी ग्राम कंचनपुरा ने चौकी सेगाँव पर सूचना दी कि, दिनांक 19.03.2026 को जब उनका परिवार दिन में ग्राम पनाली खेत पर गेंहु निकालने गया था तभी पड़ोसियों ने बताया कि उनके घर का दरवाजा खुला है वापस आकर देखने पर अलमारियों का सामान बिखरा पडा था साथ ही सोने एवं चांदी के आभूषण गायब थे जिससे ज्ञात हुआ कि कोई अज्ञात व्यक्ति हमारे घर से सोने चांदी के आभूषण चुरा कर ले गया है । फरियादी की रिपोर्ट पर चौकी सेगाँव पर अपराध क्रमांक 27/26 धारा 331(3),305 (ए) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
पुलिस कार्यवाही
वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा दिन दहाड़े सुने घर में हुई चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ऊन निरीक्षक दिनेश सोलंकी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी सेगाँव उनि गजेन्द्र सिंह चौहान व सेगाँव पुलिस टीम से पुलिस टीम का गठन कर अज्ञात आरोपियों की तलाश पतारसी कर उनकी धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया था ।
गठित पुलिस टीम के द्वारा फरियादी के घर एवं आसपास के आने जाने वाले सभी के संभावित रास्तों के सीसीटीव्ही फुटेजो का संकलन किया गया एवं उन्हें बारीकी से खंगाला गया । जिसमें पुलिस टीम के द्वारा उक्त चोरी की घटना में संलिप्त संदेहियों को चिह्नित किया गया । पुलिस टीम के द्वारा स्थानीय स्तर पर मुखबिरों को भी सक्रिय कर सीसीटीव्ही फुटेज में दिख रहे संदेही व उक्त चोरी की घटना में संलिप्त आरोपियों की जानकारी एकत्रित करने के लिए लगाया गया ।
परिणामस्वरूप पुलिस को विवेचना के दौरान जानकारी मिली कि उक्त चोरी में ग्राम देवली के रहने वाले संजय व आछलवाडी के रहने वाले विजय का हाथ है । प्राप्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए गठित पुलिस टीम के द्वारा संजय उर्फ संजु एवं विजय को अभिरक्षा में लेकर मनोवैज्ञानिक व बारीकी से पूछताछ की गई जिसमें दोनों ने उक्त चोरी को कारित करना स्वीकार किया ।
पुलिस द्वारा संजय उर्फ संजु एवं विजय के कब्जे से चोरी गया सम्पूर्ण मशरुका कुल कीमत लगभग 9,20,000/- रुपये को नियमानुसार विधिवत जप्त कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया । आरोपियों का पुलिस रिकार्ड खंगालने एवं ICGS पर चेक करने पर संजय उर्फ संजु का पूर्व में भी एक चोरी का प्रकरण अपराध क्रमांक 438/21 धारा 457,380 भादवि का प्रकरण दर्ज होना पाया गया ।

गिरफ्तारशुदा आरोपियों के नाम

  1. संजय उर्फ संजु पिता ओंकार जमरे उम्र 28 साल निवासी ग्राम देवली ऊन
  2. विजय पिता स्व. गटिया चौहान उम्र 21 निवासी ग्राम बलखड बलकवाडा हाल निवासी आछलवाडी ऊन

*जप्तशुदा मशरूका में
01 किलो चांदी के आभूषण कीमत लगभग 2,60,000/-,
41 ग्राम सोने के आभूषण कीमत लगभग 6,00,000/-,
01 घटना में प्रयुक्त मोटर साइकल कीमत लगभग 60,000/-,
नगदी 12,000/- रूपये।

उक्त की गई कार्यवाही एसडीओपी खरगोन रोहित लखारे के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी ऊन निरीक्षक दिनेश सोलंकी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी सेगाँव उनि गजेन्द्र सिंह चौहान, उनि. लक्ष्मण राठौर, प्रआर अनिल खेड़कर, आर सुरेश डावर , आर कृष्णा मंडलोई, विनोद सोराडा, लोकेश खन्ना, मआर दीक्षा यादव व चौकी सेगाँव व थाना ऊन के अन्य पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई