ad
best news portal development company in india

संपूर्ण टीकाकरण के लिए लगाए जाएंगे स्वास्थ शिविर

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित

खरगोन । कलेक्टर भव्या मित्तल ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग सम्पूर्ण टीकाकरण पर ध्यान केंद्रित करे और केंद्र सरकार के निर्देशानुसार न्यूनतम 95 प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करे। उन्होंने निर्देश दिए कि कम टीकाकरण वाले क्षेत्रों में नवंबर माह में विशेष शिविर लगाए जाएं। इन शिविरों की विस्तृत रूपरेखा स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ और महिला बाल विकास विभाग के सीडीपीओ मिलकर तैयार करें, जिसमें एएनएम और बीपीएम को भी साथ लिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि हेलापड़ावा स्वास्थ्य शिविर में आने वाले सभी बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि कम टीकाकरण की स्थिति में मातृ एवं शिशु देखभाल प्रभावित होगी। जिले के दूरस्थ स्थानों के अलावा शहरी टीकाकरण पर भी ध्यान देना आवश्यक है। गोगावां में टीकाकरण की 99 प्रतिशत मासिक उपलब्धि पर कलेक्टर भव्या मित्तल ने सराहना की।

कलेक्टर ने बताया कि डीबीटी नहीं होने की दिशा में जननी सुरक्षा योजना और प्रसूति सुरक्षा योजना की सीएम हेल्पलाइन शिकायतें बढ़ रही हैं। उन्होंने बीएमओ को सभी पंजीकृत गर्भवती महिलाओं की सूची सीडीपीओ और जनपद सीईओ से सांझा करने के निर्देश दिए और कहा कि आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और पंचायत सचिव मिलकर इन महिलाओं के एएनसी पंजीकरण के समय ही ईकेवाएसी करें। 

साथ ही एएनसी, सिकल सेल, टीबी और गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग व उपचार, गर्भवती महिलाओं की एनीमिया स्क्रीनिंग सहित प्रसव केंद्रों की क्रियाशीलता की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को प्रसव केन्द्र के रूप में क्रियाशील किया जाए। बैठक में सीएमएचओ डॉ डीएस चौहान सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तथा जिला परियोजना अधिकारी संजय भारद्वाज उपस्थित थे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *