खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
आरोपी ने शेडो एरिया (नो मोबाइल नेटवर्क झोन) के पहाड़ी क्षेत्र में लगा रखे थे अवैध गांजे के पौधे,
पौधों की औसत लंबाई करीबन 05 से 07 फ़ीट,
पुलिस कार्यवाही में आरोपी के खेत से अवैध गांजे के कुल 3200 पौधे जप्त,
जप्त गांजे के पौधों का वजन 3551 किलो 240 ग्राम (35.51 क्विंटल),
जप्तशुदा गांजे के पौधों की अनुमानित कीमत लगभग 1,77,56,200/- रुपये (01 करोड़ 77 लाख 56 हजार 200 रुपये),
अवैध गांजे के पौधों को उखाड़ने में अनेक पुलिसकर्मियों को करनी पड़ी कई घंटों तक मशक्कत।

खरगोन। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण)shri अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों एवं मादक पदार्थों की खेती करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । वरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा व अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) शकुन्तला रुहल ने जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य में चौकी हेलापडावा थाना चैनपुर पर पुलिस टीम के द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजे की खेती करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है ।
दिनांक 12.11.25 को चौकी लापड़ावा थाना चैनपुर पर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नवादीया फाल्या ग्राम टाण्डावाडी के रहने वाले टिडीया ने अपने खेत में 03 अलग अलग हिस्सों में बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजे के पौधे लगाये हुए है ।
मुखबिर की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया व तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम का गठन किया जाकर मुखबिर की सूचना से अवगत करवाया गया ।
पुलिस के द्वारा प्लानिंग के तहत नवादीया फाल्या ग्राम टाण्डावाडी में टिडीया के खेत में घेराबंदी कर दबिश दी गई । जहां खेत में बने घर पर पुलिस टीम को ताला लगा मिला परंतु आसपास सर्च के दौरान पुलिस को भारी संख्या में खेत में 03 अलग अलग हिस्सों में गांजे के पौधे लगे मिले ।
पुलिस टीम के द्वारा नवादीया फाल्या ग्राम टाण्डावाडी में टिडीया के खेत से कुल 3200 गांजे के पौधे वजन लगभग 3551 किलो 240 ग्राम (35.51 क्विंटल) कीमत लगभग 1,77,56,200/- रुपये (01 करोड़ 77 लाख 56 हजार 200 रुपये) को नियमानुसार विधिवत जप्त किया गया ।
आरोपी टिडीया पिता दीतु जमरे के विरुद्ध थाना चैनपुर पर अपराध क्रमांक 381/2025 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
उक्त कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग भीकनगांव राकेश आर्य के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी चैनपुर निरीक्षक गेहलोद सेमलिया, चौकी प्रभारी हेलापडावा उप निरीक्षक रमेशचन्द्र गेहलोत, उनि अनिल निगवाल, सूबेदार मुकेश हायरी, सउनि चन्द्रकांत महाजन, प्रआर दिनेश मंडलोई, आरक्षक रितेश पटेल, आरक्षक धर्मेन्द्र यादव, आरक्षक राहुल आटपाडकर, आरक्षक शशांक चौहान, आर . यश सोलंकी, आर. अविनाश सोलंकी, आर. मनिष बंसल, आर . रितेश ठाकुर, आर. शिवलाल अहिरवार, आर . विशाल नागर, आर . विजय मोरे, आर. नितेश गोस्वामी, आर. कालुसिह दांगी, आर. रोहीदास खरते, आर. स्वप्नील ईजारदार, आर. कुणाल यादव, आर. क्रिश डेविड, आर. कन्हेयालाल मारु, आर. श्रेयश भाधव, आर. प्रवीन मेढा, आर. अंकित राजपुत, आर. विशाल डांगी, आर. करण मण्डलोई, आर. भगवतीलाल गामड, आर. यश सोलंकी, आर. मनीष शर्मा, आर. मनोज, आर. मनाष परमार, आर. रवि मकवाना, आर. उपेन्द्र रावत, आर.निलेश सोलंकी, आर.अनिल शर्मा, आर. ऋषिराज ठाकुर ,आर. नागेश्वर माली का विशेष योगदान रहा ।






