ad
best news portal development company in india

जिले में 85 प्रतिशत गणना पत्रकों का वितरण

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन। निर्वाचन नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण के गणना चरण में जिले में दिनांक 13 नवंबर की शाम 6 बजे की स्थिति के अनुसार 85.71 प्रतिशत गणना पत्रकों का वितरण किया जा चुका है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वितरण शुक्रवार तक पूरा करने का लक्ष्य है। विधानसभा क्षेत्र 183 महेश्वर में सर्वाधिक 99.54 प्रतिशत वितरण किया जा चुका है। विधानसभा क्षेत्र 184 कसरावद में 97.66 प्रतिशत तथा विधानसभा क्षेत्र 182 बड़वाह में 89.01 प्रतिशत गणना पत्रक वितरित किए गए है।

जिले की सभी विधानसभाओं में गणना पत्रकों की शत प्रतिशत प्रिंटिंग पूर्ण हो चुकी है। जिले के समस्त 1554 बीएलओ का प्रशिक्षण भी पूर्ण हो चुका है।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *