खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
खरगोन। जनजातीय गौरव यात्रा का भीकनगांव पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बालिकाओं द्वारा आदिवासी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति भी दी गई। ग्रामवासियों द्वारा रथ यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया एवं भगवान बिरसा मुंडा अमर रहे के जयघोष भी लगाएं गए।

भीकनगांव रथ यात्रा में अनुविभागीय अधिकारी आकांक्षा करोठिया, तहसीलदार रविन्द्र चौहान, खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश पटेल, प्राचार्य मनोज श्रीवास, शिक्षक मनोज मोरे, परियोजना अधिकारी राजेश केरावत सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।






