ad
best news portal development company in india

78वा आलमी तब्लीगी इज्तिमे का आगाज़ कल शुक्रवार फज़िर की नमाज़ के बाद होगा…

SHARE:

शेख़ नसीम ब्यूरो-चीफ…

भोपाल / 78वा आलमी तब्लीगी इज्तिमे का आगाज़ कल शुक्रवार से होने जा रहा है इसके लिए सभी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है और भोपाल जमातियों का इस्तकबाल करने के लिए पूरी तरह तैयार है 14-15-16-17 नवम्बर चार दिन चलने वाला राजधानी भोपाल के आलमी तब्लीगी इज्तिमे इस बार 15 लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान लगाया है इज्तिमा-कमेटी और प्रशासन पूरी मुस्तेदी के साथ इज्तिमे मे शामिल होने वाले मेहमानों का इस्तकबाल करने के लिए पूरी तरह तैयार है देश-विदेश से हज़ारों जमाते भोपाल पहुँच चुकी है चार दिन तक हर नमाज़ के बाद दिल्ली मरकज़ से और देश के अलग अलग कोनो से आए उलामा की मज़हबी तकरीरें होंगी पहले दिन करीब 300 जोड़ो का निकाह होगा और चौथे दिन सामूहिक दुआ के साथ इज्तिमे का समापन होगा दुआ के बाद जमाते इस्लाम के प्रचार और दीन की दावत के लिए निर्धारित शहरों और गाँव मे तब्लीग के लिए निकल जाएगी इसके लिए भोपाल रेल मंडल ने विशेष तैयारी की है

जमातियों की तादाद को देखते हुए इस बार 120 एकड़ में पंडाल लगाया गया है 71 खाने के ज़ोन बनाए गए है वुज़ू के लिए 400 पानी की टंकियां रखी गई है 350 एकड़ में पार्किंग की व्यवस्था है सुलभ और आसान आवागमन के लिए यातायात और पार्किंग की व्यवस्था को 30 हज़ार वॉलेंटियर सम्भालेंगे वही इज्तिमे में निगरानी के लिए प्रशासन ने 120 सीसीटीवी कैमरे लगाए है इज्तिमे में 60 रुपए से लेकर 80 रुपए तक भर पेट खाना मिलेगा 20 रुपए में नाश्ता और पानी की बोतल 5 रुपए में मिलेगी वही लोगो के स्वास्थ्य को देखते हुए एलोपैथी, होम्योपैथी और आयुर्वेदिक डॉक्टरों की पूरी टीम मौजूद रहेगी और इज्तिमे में आए लोगो का फ्री ईलाज किया जाएगा और निशुल्क दवाएं वितरित की जाएगी भोपाल पहुँच चुकी जमातों को और स्थानीय लोगो को इज्तिमा-स्थल तक छोड़ने के लिए गाड़ियों का प्रबंध किया गया है

इज्तिमे में इस बार भी पॉलीथिन पर बैन रहेगा और क्लीन-भोपाल, ग्रीन-भोपाल की तर्ज पर इज्तिमे में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा जिसकी जिम्मेदारी इज्तिमा-कमेटी और नगर-निगम पर रहेगी सभी 21 जोनों में 60-60 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है 1260 कर्मचारी इज्तिमा-स्थल और आसपास की सफाई व्यवस्था को सम्भालेंगे भोपाल नगर-निगन ने सफाई व्यवस्था को सुगमता और व्यवस्थित करने के लिए तीन शिफ्टों में काम करने की योजना बनाई है हर शिफ्ट में 420 कर्मचारी सफाई व्यवस्था सम्भालेंगे इसी तरह फायर-ब्रिगेड की 4 गाड़ियां इज्तिमा-स्थल पर मौजूद रहेंगी नगर-निगम कमिश्नर संस्कृति जैन फायर-ब्रिगेड की 4 गाड़ियों की संख्या बढ़ाकर 8 करने के निर्देश जारी किए।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *