ad
best news portal development company in india

समग्र आईडी संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए समीक्षा बैठक

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन । कलेक्टर भव्या मित्तल के निर्देशानुसार संयुक्त कलेक्टर हेमलता सोलंकी डाबर द्वारा शासन की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए आवश्यक समग्र आईडी के संबंध में आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए समस्त निकायों के सीईओ, सीएमओ एवं सहायक प्रबंधक ई-गवर्नेंस की ऑनलाइन वीसी के माध्यम से समीक्षा की गई।

बैठक में संयुक्त कलेक्टर हेमलता सोलंकी ने लंबित प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही सुधार के लिए प्राप्त हो रहे आवेदनों की जांच संबंधित सीईओ, सीएमओ स्वयं सहायक प्रबंधक ई-गवर्नेंस के साथ मिलकर यथा शीघ्र करें। योग्य प्रकरणों को जिला स्तर पर निराकरण के लिए प्रेषित किया जाए, ताकि आवेदनों का निराकरण शीघ्रता से किया जा सके।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *