खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
पुलिस कप्तान रविन्द्र वर्मा की गौवंश परिवहन पर ज़ीरो टोलरन्स पॉलिसी के तहत की गई कार्यवाही,
आदतन अपराधी के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत निरोधात्मक कार्यवाही,
जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण हेतु लगातार जारी है अभियान।
खरगोन। जिले में आदतन अपराधियों, सक्रिय गुंडे बदमाशों एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के निर्देशन में खरगोन पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है ।
इसी क्रम में थाना गोगावां क्षेत्र के निवासी एवं अवैध गौवंश तस्करी के मामलों में संलिप्त आदतन अपराधी आशिक पिता हबीब मंसुरी उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम देवलगांव घुघरियाखेड़ी थाना गोगावां जिला खरगोन के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की गई है । आरोपी के विरुद्ध लगातार गौवंश तस्करी एवं अन्य अपराधों में संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था ।
इस प्रतिवेदन के आधार पर जिला दण्डाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) 1980 की धारा 3(2) के अंतर्गत आरोपी के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए आदेश पारित किया गया है ।
आरोपी आशिक मंसुरी के विरुद्ध पूर्व में थाना गोगावां में गौवंश प्रतिषेध अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम एवं अन्य धाराओं के अंतर्गत कई अपराध पंजीबद्ध हैं, जिनमें वर्ष 2018, 2019, 2024, 2025 एवं 2026 के प्रकरण शामिल हैं । आरोपी की लगातार आपराधिक गतिविधियों एवं क्षेत्र में कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए यह कठोर कार्यवाही की गई है । खरगोन पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध गौवंश परिवहन, तस्करी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ।





