भोपाल / हिन्दी पत्रकारिता दिवस के 200 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राजधानी भोपाल के हिन्दी भवन में आगामी 30 मई को प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट संगठन के तहत पत्रकार संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है इसमें देश के अलग-अलग राज्यो से आने वाले पत्रकारों का सम्मान किया जाएगा एवं पत्रकारिता से जुड़े अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। पत्रकारों की सुरक्षा के मद्देनज़र सरकार से पत्रकार-एक्ट लागू करवाने की माँग की जाएगी और इसके लिए जितना संघर्ष करना पड़े उसके लिए प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्य पूरी तरह से तैयार है।





