ad
best news portal development company in india

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित——

SHARE:

टोंक खुर्द इस्लाम पटेल

टोंकखुर्द (निप्र) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोंकखुर्द परिसर में शनिवार को विभाग के मैदानी कर्मचारियों की समीक्षा बैठक अनुविभागीय अधिकारी सुश्री रितु चौरसिया एवं मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर माया कल्याणी के निर्देशन में आयोजित की गई। सर्वप्रथम डॉक्टर कल्याणी द्वारा सभी राष्ट्रीय कार्यक्रम गर्भवती पंजीयन, टीकाकरण,एनसीडी, एनीमिया मुक्त भारत, आयुष्मान कार्ड, मलेरिया, टीबी उन्मूलन, कुष्ठ उन्मूलन, आदि राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा की गई समीक्षा में जिस कर्मचारी का लक्ष्य के अनुरूप कार्य कम पाया गया उन्हें कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर दो दिवस में कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए गए। एवं 28 मई को वर्ल्ड मेंशन डे प्रत्येक उप स्वास्थ्य केंद्र पर मनाए जाने पर विस्तार पूर्वक बताया ।

इसके उपरांत बीईई गोवर्धन सिंह पारसनिया द्वारा प्रति सप्ताह जन कल्याणकारी योजनाओ पर एक सफलता की कहानी प्रति केंद्र से देने एवं दानेदार बुखार के रोगियों के सैंपल लेने ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस पर सायकालीन ग्राम चौपाल आयोजित करना जिसमें गर्भवती एवं किशोरी बालिकाओं की सहभागिता सुनिश्चित करना एवं 30 मई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोंकखुर्द पर आयोजित रक्तदान शिविर के बारे में बताया गया। अनुविभागीय अधिकारी चौरसिया द्वारा समय सीमा में सभी राष्ट्रीय कार्यक्रम के लक्ष्य पूर्ति करने एवं मातृ मृत्यु शिशु मृत्यु की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक पश्चात अनुविभागीय अधिकारी चौरसिया द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अवलोकन किया गया। उक्त समीक्षा बैठक मे बीईई गोवर्धन सिंह पारसनिया, बीपीएम फिरोज शेख, बीसीएम सारिका काजी,राय सिंह मालवीय, दिनेश कारपेंटर,विक्रम सिंह नागर,गुलरेज शेख,पहलाद सिंह लबरावदिया, कृष्णमूर्ति शिवहरे, सहित मैदानी हमला उपस्थित रहा।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *