खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
आरोपियों ने शहर के राधा वल्लभ मार्केट, सीता वल्लभ मार्केट एवं बिस्टान रोड स्थित व्यापारिक प्रतिष्ठानो को बनाया था निशाना,
पुलिस ने प्रकरण मे 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार, जिसमे 03 विधिविरुद्ध बालक,
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जप्त किए चोरी गया 01 लेपटाँप, पुराने इस्तेमाली 38 नग मोबाईल व नगदी 13,000/- रुपये कुल किमत लगभग 2,50,000 रुपये,
विधि विरुद्ध बालक के माता पिता को भी नई धारा 95 बीएनएस के तहत बनाया गया आरोपी,
02 बालकों के पूर्व मे भी चोरी व लड़ाई झगड़ा मारपीट के अपराध दर्ज।
खरगोन। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा जिला खरगोन में संपत्ति संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये थे । वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में खरगोन पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा के द्वारा जिला खरगोन में हो रही चोरी एवं लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाकर अज्ञात आरोपियों की पतारसी व शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया था ।
प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य थाना कोतवाली खरगोन पुलिस टीम के द्वारा देर रात दुकानों के ताले चटका कर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल मिली ।
(1)
दिनांक 28.03.2026 को फरियादी शैलेन्द्र घुघरिया खेड़ी, थाना गोगांवा, के द्वारा थाना कोतवाली खरगोन पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी दुकान “श्री मारुति इंटरप्राइजेस इंश्योरेंस”, न्यू राधावल्लभ मार्केट, खरगोन में स्थित है। घटना दिनांक 25.03.2026 एवं 26.03.2026 की दरम्यानी रात्रि में कोई अज्ञात बदमाश दुकान के शटर में लगा ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गया तथा दुकान में रखा एक लेपटॉप, कैनन कंपनी का कैमरा एवं दुकान की गुल्लक में रखे नगदी ₹5,000 चोरी कर ले गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना खरगोन में अपराध क्रमांक 124/2026 धारा 331(4), 305(a) बी.एन.एस. के अंतर्गत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
(2)
इस प्रकार दिनांक 07.05.2026 को फरियादी हाफिज निवासी ग्राम ठिबगांव, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी दुकान न्यू राधावल्लभ मार्केट, खरगोन में स्थित है । घटना दिनांक 27.04.2026 एवं 28.04.2026 की दरम्यानी रात्रि में कोई अज्ञात बदमाश दुकान का शटर उठाकर अंदर प्रवेश कर गया तथा दुकान में ग्राहकों के रिपेयरिंग हेतु रखे लगभग 20 पुराने मोबाइल फोन, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹50,000 थी, चोरी कर ले गया । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना खरगोन में अपराध क्रमांक 197/2026 धारा 331(4), 305(a) बी.एन.एस. के अंतर्गत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
(3)
वहीं दिनांक 16.05.2026 को फरियादी दुर्गाप्रसाद निवासी औरंगपुरा, खरगोन द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी कियोस्क दुकान सीतावल्लभ मार्केट, खरगोन में स्थित है। घटना दिनांक 13.05.2026 एवं 14.05.2026 की दरम्यानी रात्रि में कोई अज्ञात बदमाश दुकान का शटर उठाकर अंदर प्रवेश कर गया तथा दुकान की टेबल के ड्रॉअर में रखे नगदी रुपये ₹10,000 से ₹15,000 के बीच चोरी कर ले गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना खरगोन में अपराध क्रमांक 218/2026 धारा 331(4), 305(a) बी.एन.एस. के अंतर्गत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा रात्रि में लगातार दुकानों मे हो रही चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी कोतवाली खरगोन निरीक्षक बनवारीलाल मण्डलोई के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया और अज्ञात आरोपियों की तलाश पतारसी कर उनकी धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया था । साथ ही साइबर सेल टीम को भी इस प्रकरण मे अज्ञात आरोपियों की तलाश पतारसी हेतु निर्देशित किया गया था ।
गठित पुलिस टीम के द्वारा चोरी के घटना स्थलों एवं आसपास के आने जाने वाले सभी के संभावित रास्तों के सीसीटीव्ही फुटेजो का संकलन कर उन्हें बारीकी से खंगाला गया । जिसमें पुलिस के द्वारा उक्त चोरी की घटना में संलिप्त संदेहियों को चिह्नित किया गया । पुलिस द्वारा स्थानीय स्तर पर मुखबिरों को भी सक्रिय कर सीसीटीव्ही फुटेज में दिख रहे संदेही व उक्त चोरी की घटना में संलिप्त आरोपियों की जानकारी एकत्रित करने के लिए लगाया गया । साथ ही साइबर सेल की टीम के द्वारा भी इस घटना मे तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए ।
पुलिस को विवेचना के दौरान जानकारी मिली कि उक्त चोरीयों मे खरगोन के कुछ विधिविरुद्ध बालक व इंदौर देव गुराडिया निवासी सन्नी रावल का हाथ हो सकता है । प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा सभी आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पृथक पृथक मनोवैज्ञानिक व बारीकी से पूछताछ की गई जिसमें दोनों ने उक्त चोरी को कारित करना स्वीकार किया ।
पुलिस के द्वारा आरोपीयों के कब्जे से चोरी गया 01 लेपटाँप, पुराने इस्तेमाली 20 नग मोबाईल व नगदी 13,000/- रुपये कुल किमती लगभग 1,88,000 रुपये को नियमानुसार विधिवत जप्त कर आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की बात कही गई।
गिरफ्तारशुदा 02 विधिविरुद्ध बालकों के पूर्व मे भी थाना कोतवाली खरगोन मे चोरी व लड़ाई झगड़ा मारपीट के अपराध दर्ज है । पुलिस टीम के द्वारा विधि विरुद्ध बालक के माता पिता को भी नवीन आपराधिक कानून के तहत धारा 95 बीएनएस के अंतर्गत आरोपी बनाया गया है ।
जप्तशुदा मशरुका में
- 01 लेपटाँप, पुराने इस्तेमाली 38 नग मोबाईल व नगदी 13,000/- रुपये कुल किमत लगभग 2,50,000/- रुपये बताई गई है।
गिरफ्तार आरोपियों में आरोपियों में
- सन्नी रावल पिता शांतिलाल रावल उम्र 22 साल निवासी इन्दौर देव गुराडिया
- 03 विधिविरुद्ध बालक है।
उक्त की गई कार्यवाही मे एसडीओपी खरगोन रोहित लखारे के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी कोतवाली खरगोन निरीक्षक बनवारीलाल मण्डलोई के नेतृत्व में उनि. राजेन्द्र सिरसाठ, उनि. अजय दुबे, सउनि. दीपक भालसे, प्रआर. श्याम पंवार, प्रआर मनमोहन, प्रआर संतोष शुक्ला, आर.रामसेवक व सायबर सेल से आरक्षक सचिन चौधरी का विशेष योगदान रहा ।





