ad
best news portal development company in india

खरगोन पुलिस द्वारा की गई प्रभावी ”कॉम्बिंग गश्त”

SHARE:

  खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री 

पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा के निर्देशन में जिले के थानों एवं चौकियों पर की गई कॉम्बिंग गश्त की कार्यवाही,
एक साथ 400 से अधिक पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उतरे सड़को पर,
देर रात्रि 12:00 बजे से सुबह 05:00 बजे तक लगातार जारी रही पुलिस की कार्यवाही,
आधी रात को खरगोन पुलिस की गुण्डा बदमाशों के घरों पर औचक दस्तक, 120 लिस्टेड गुंडे व 57 निगरानी बदमाशों को किया चेक,
अपने अपने अनुभागों में एसडीओपी ने किए कॉम्बिंग गश्त व हवालात चेक,
कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिले में 19 स्थायी वारंटी व 68 गिरफ्तार वारंटीयो की पुलिस ने की धरपकड़, 01 जिला बदरों को भी किया चेक

खरगोन। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार समस्त जिला बल को रात्रि गस्त को अधिक से अधिक प्रभावी बनाने व फरार स्थाई वारंटियों की गिरफ़्तारी हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में लगातार पूरे पुलिस दलबल के साथ प्रभावी गश्त की जा रही है ।
इसी क्रम में दिनांक 18-19.05.26 को खरगोन पुलिस द्वारा जिला स्तर पर कॉम्बिंग गस्त की गई, जिसमे पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा के द्वारा कॉम्बिंग गश्त के फोर्स को ब्रीफ़ किया गया । जिसके बाद समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, समस्त थानों के थाना प्रभारी व पुलिस अमला रात भर सड़कों पर मौजूद रहा । ब्रीफिंग के बाद थाना प्रभारियों के द्वारा भी रात्रि गश्त के बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाकर गश्त हेतु रवाना किया गया ।

कॉम्बिंग गश्त का मुख्य उद्देश्य कई वर्षों से फरार चल रहे वारंट शुदा शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी, लिस्टेड गुंडे बदमाशों की औचक चेकिंग तथा रात्रि में सक्रिय अपराधियों की धरपकड़ करना था । इस कॉम्बिंग गस्त के दौरान पुलिस टीम को कई सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए । कॉम्बिंग गस्त के तहत पुलिस ने कुल 19 स्थायी वारंटियों एवं 68 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया । इसके साथ ही थाना क्षेत्र में मौजूद 120 लिस्टेड गुंडों तथा 57 निगरानी बदमाशों व 01 जिला बदर की भी सघन चेकिंग की गई, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *