देवास टोंक खुर्द इस्लाम पटेल
खुर्दअंतर्गत “डेंगू दिवस” का आयोजन सीबीएमओ डॉ. माया कल्याणी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को डेंगू रोग के प्रति जागरूक करना एवं मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम हेतु स्वच्छता एवं जनभागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर मेडिकल ऑफिसर डॉ. विनोद पाटीदार द्वारा डेंगू के लक्षण, बचाव एवं समय पर उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए बताया गया कि घर एवं आसपास पानी जमा न होने दें तथा कूलर, गमले, टायर एवं अन्य अनुपयोगी पात्रों की नियमित साफ-सफाई कर मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करें।
राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर हरिश्चंद्र सोलंकी द्वारा स्टाफ एवं उपस्थितआमजन को डेंगू के प्रति सजग रहने एवं समाज को जागरूक करने हेतु शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर बीईई गोवर्धन सिंह पारसनिया, मलेरिया इंस्पेक्टर रामावतार गौड़, स्थापना प्रभारी रायसिंह मालवीय, दिनेश कारपेंटर,अशोक कामदार, गुलरेज उद्दीन शेख, सहित स्वास्थ्य विभाग का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा। अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आमजन से स्वच्छता बनाए रखने एवं डेंगू मुक्त समाज निर्माण में सक्रिय सहयोग करने की अपील की गई।





