खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
पुलिस भ्रमण के दौरान सुनसान स्थान पर मिला था बैग,
बैग में मिले सोने के आभूषण एवं दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने लगाया मालिक का पता,
पुलिस ने करीब 3.5 से 4 लाख रुपये कीमत के आभूषण सुरक्षित सुपुर्द किए।
खरगोन । थाना सनावद पुलिस को भ्रमण के दौरान त्रिकोण क्षेत्र के पास सुनसान स्थान पर संदिग्ध अवस्था में रखा एक बैग मिला । पुलिस टीम द्वारा बैग को खोलकर चेक करने पर उसमें उपचार संबंधी मेडिकल फाइल व सोने के आभूषण जिसमें एक गले का हार, एक अंगूठी एवं चार कान की बालियां जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 3.5 से 4 लाख रुपये थी ।
पुलिस टीम के द्वारा थाना प्रभारी सनावद उनि धर्मेन्द्र यादव को उक्त घटनाक्रम की सूचना दी गई ,साथ ही उपचार संबंधी मेडिकल फाइल के आधार पर बैग के वास्तविक मालिक का पता लगाया गया । जांच उपरांत पाया गया कि यह बैग रामचन्द्र आदिवाल निवासी खण्डवा रोड, सनावद का है जिन्हे थाना सनावद बुलाकर विधिवत सोने के आभूषण, दस्तावेज एवं बैग सुपुर्द किया गया ।
रामचन्द्र आदिवाल ने बताया कि उनकी पत्नी गूँजा आदिवाल की तबीयत खराब होने के कारण वो इंदौर जा रहे थे तभी जल्दबाजी में बैग वहीं छूट गया था । बैग एवं कीमती आभूषण सुरक्षित वापस मिलने पर उन्होंने सनावद पुलिस की ईमानदारी एवं तत्परता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया ।
इसमें थाना प्रभारी सनावद उनि धर्मेन्द्र यादव, प्रआर राजेन्द्र, आर राजीव गुर्जर व डायल 112 स्टाफ एवं थाना सनावद के अन्य पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।





