ad
best news portal development company in india

टोंक खुर्द में गौ सम्मान आव्हान अभियान के अंतर्गत तहसीलदार महोदय को दिया ज्ञापन ——-

SHARE:

देवास टोंक खुर्द इस्लाम पटेल

गो सम्मान आव्हान अभियान जो कि पूरे भारतवर्ष में चलाया जा रहा है गो माता को सम्मान दिलवाने हेतु जिसके प्रधान संरक्षक स्वयंम- गौ माता (आदिशक्ति मां सुरभि) अध्यक्ष – नंदी बाबा (नीलमणि वृषभदेव) है गौ सम्मान आव्हान अभियान पूरे भारतवर्ष में चलाया जा रहा है जिसका आव्हान संत महापुरुष गौ सेवक व सर्व हिन्दू समाज कर रहा है जिसके चलते टोंक खुर्द में ज्ञापन सौंपा गया गया जिसकी जानकारी कथावाचक गौ क्रांतिकारी राष्ट्रीय संत श्री श्यामानंद जी महाराज (श्री कालिका धाम सरकार)ने देते हुए बताया कि गो सम्मान आव्हान अभियान कोई संगठन से नहीं ओर ना कोई राजनीति से है ऐ अभियान साधु संतो गौ सेवक व सर्व हिन्दू समाज का है जो कि गौ माता को सम्मान दिलवाने हेतु गो सम्मान आव्हान अभियान से जुड़कर आगे बढ़ रहे हैं।

सभी भारतवासियों,गो प्रेमियों ने आज 27 अप्रैल को अपने अपने तहसील/ब्लांक/अनुमंडल/जिला कार्यालय जाकर तहसीलदार, ब्लॉक आधिकारी /अनुमंडल पदाधिकारी/जिला कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, महामहिम राज्यपाल, एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम प्रार्थना पत्र तहसीलदार ज्ञापन दिया गया जिससे गो सम्मान आव्हान अभियान के मुख्य उद्देश्य दर्शाएं गए जैसे केंद्र सरकार और देश की सभी राज्य सरकारों से राष्ट्र और भारतीय संस्कृति के हित में संविधान के दायरे में रहकर अहिंसक तरीके से प्रार्थना कर गो माता को राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करवाएं।


भारत में गौहत्या पर पूर्णत: प्रति बंध लगे गौ हत्या पूर्णतः समाप्त हो जिससे गौ माता पूर्णतः सुरक्षित हो,गो माता को राष्ट्र माता, राष्ट्र देव, राष्ट्र आराध्य , राष्ट्र धरोहर अथवा राष्ट्र आधार का सम्मानित पद प्रदान करें व गो माता को सम्मान मिले, गो सेवा हेतु केन्द्रीय कानून लागू हो और केन्द्रीय गौ सेवा मंत्रालय बनें जिससे संपूर्ण भारत वर्ष में समान रूप से गौ सेवा हो सकें इस अवसर पर भजन गायक देवीसिंह जी पटेल, महेश जी पटेल (देवली), नरेंद्र सिंह जी , राजमल जी राठौर, शिवराज बना , धरम सिंह, अंकित कुशवाह व टोंक खुर्द व पूरे क्षेत्र के कई गौ सेवा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई