ad
best news portal development company in india

कुक्षी पुलिस को मिली सफलता, चेन झपटमारी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

आरोपी आजम अली पिता अख्तर अली उम्र 37 साल निवासी सेंधवा के कब्जे से छीनी गई सोने कि चेन वजनी करीब 6 ग्राम व एक मोटर सायकल, एक 12 बोर का देशी कट्टा कुल

मथूका 1,90000/- रूपये का जप्त।

गिरफ्तार आरोपी आजम अली के खिलाफ पूर्व में सेंधवा शहर जिला बडवानी थाने पर एक मारपीट व एक जुआ एक्ट कुल 02 प्रकरण दर्ज है।

आरोपी द्वारा पुर्व मे पोरबंदर गुजरात में की गई चेन स्नेचिंग की घटना भी पुछताछ में कबुल की है जिसका रिकार्ड निकाला जा रहा है।

दिनांक 28.04.2026 को फरियादिया सिलकुआ मे शाम करीब 08.00 बजे शितला माता मंदिर में दर्शन के लिए जा रही थी मंदिर के गेट के सामने एक व्यक्ति खडा दिखा जो फरियादिया के पास आया बोला कि ये 500/- रुपये लो मंदिर मे गुप्त दान कर देना फरियादिया ने मना किया उसके बाद वह व्यक्ति फरियादिया के पैर छुने के लिए झुका तो फरियादिया ने मना करते हुये मंदिर तरफ जाने के लिए घुम गई इतने में पीछे से आरोपी ने महिला फरियादिया के गले में पहनी सोने की चेन झपट्टा मारकर खिंचकर हाथ मे लेकर भागा और कुछ दूरी पर जाने के बाद कमर से 12 बोर देशी कट्टा निकालकर हवा मे घुमाया और उसकी मोटर सायकिल चालु कर भागने लगा इतने में महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर बाहर कुर्सियों पर मोहल्ले के बैठे लोगो ने आरोपी को रंगेहाथ पकडा व सूचना मिलने पर पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंच गई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कुक्षी पर अपराध क्रमांक 158/2026 धारा 304 (2) बीएनएस, 25 (1-AA), 25(1-A) आर्म्स एक्ट का आरोपी के विरुध्द पंजीबद्ध कर आरोपी आमद अली को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से सोने की चेन, मोटर सायकल व एक 12 बोर का कट्टा जप्त कर आरोपी को माननीय न्यायालय कुक्षी पेश किया गया। इस उल्लेखनीय सफलता में निरीक्षक राजेश यादव, सउनि गोरी शंकर सोलंकी, प्र.आर. प्रमोद, सोनू चौहान, प्र.आर. नितिन कोशल व आर. विपिन यादव, का विशेष योगदान रहा है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई