ad
best news portal development company in india

अवैध फायर आर्म्स तस्करी के विरुद्ध खरगोन पुलिस ने की कार्यवाही

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

अवैध हथियारों का परिवहन करते 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार,
आरोपी के कब्जे से की 05 अवैध देशी पिस्टल कीमत लगभग 1,25,000/- रुपये व अवैध हथियारों के परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी कीमत लगभग 60,000/- रुपये की जप्त,
कुल मशरुके की कीमत लगभग 1,85,000/- रुपये।

खरगोन। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) श्री
अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा अवैध हथियारों के निर्माण, अवैध खरीदी-बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था ।
उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों को मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर अवैध फायर आर्म्स पर पैनी निगाह रखने एवं अवैध फायर आर्म्स के नेटवर्क को चिन्हित कर उसे ध्वस्त कर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी क्रम में थाना सनावद की पुलिस टीम के द्वारा अवैध हथियार का परिवहन करते 02 आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई है ।

दिनांक 22.04.26 को ढकलगांव रोड निर्माणधीन इन्दौर इच्छापुर हायवे ब्रिज के नीचे पुलिस थाना सनावद के द्वारा थाना प्रभारी सनावद उनि धर्मेन्द्र यादव के निर्देशन में वाहन चेकिंग की जा रही थी । वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को 01 स्कूटी पर 02 व्यक्ति आते दिखाई दिए जो पुलिस की नाकाबंदी को देख कर भागने का प्रयास करने लगे । पुलिस को दोनों की गतिविधि संदिग्ध लगने पर तत्काल दोनों को घेराबंदी कर पकड़ा । पकड़ में आए व्यक्तियों से उनका नाम पता पूछने पर उन्होंने अपने नाम आकाश निवासी अम्बेगांव खुर्द कात्रज जिला पूणे महाराष्ट्र एवं दूसरे ने अपना नाम नयन निवासी शाहपुर जिला बुराहनपुर का होना बताया । दोनों की तलाशी एवं स्कूटी की तलाशी लेने पर स्कूटी की डिक्की में 05 देशी पिस्टल रखी दिखाई दी जिसे रखने के संबंध में लाइसेंस या दस्तावेज का पूछने पर कोई लाइसेंस या दस्तावेज नहीं होना बताया ।
पुलिस टीम के द्वारा आरोपी आकाश निवासी अम्बेगांव खुर्द कात्रज जिला पूणे महाराष्ट्र एवं दूसरे ने अपना नाम नयन निवासी शाहपुर जिला बुराहनपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 05 अवैध देशी पिस्टल कीमत लगभग 1,25,000/- रुपये व अवैध हथियारों के परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी कीमत लगभग 60,000/- रुपये को नियमअनुसार विधिवत जप्त कर उसके विरुद्ध थाना सनावद पर अपराध क्रमांक 165/25 धारा 25 (1) आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । गिरफ़्तारशुदा आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, प्राथमिकी पूछताछ में आरोपी ने सिगनूर के सिकलीगर से अवैध फायर आर्म्स खरीदने का बताया है जिसे भी विवेचना में प्रकरण में आरोपी बनाया जाएगा ।

उक्त की गई कार्यवाही एसडीओपी बड़वाह अर्चना रावत के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी सनावद उनि धर्मेन्द्र यादव के निर्देशन में उनि धर्मेन्द्र यादव, उनि सुरेन्द्र पवार, प्रआर. रविन्द्र, प्र.आर. गम्भीर मीणा, प्र.आर. राजेन्द्र चौहान, आर. सरदार, आर. श्रीकृष्णा, आर. राजेश, आर. कैलाश, आर .सुनील, आर. कुंदन पाटीदार, आर.योगेश व साइबर सेल से आर. अभिलाष डोंगरे का विशेष योगदान रहा ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *