खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
चोरी की घटना में शामिल 02 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार,
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जप्त किए फरियादी के घर से चुराए हुए सोने-चांदी के आभूषण कीमत लगभग 7,00,000/- एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी कीमत लगभग 60,000/- रुपये की जप्त,
सुना घर देख कर दोनों ने दिया था चोरी की घटना को अंजाम, पुलिस की तत्परता से हुआ चोरी की घटना का खुलासा,
गिरफ्तार दोनों आरोपियों पर पूर्व से आपराधिक प्रकरण है दर्ज।
खरगोन। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) श्रीअनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा जिला खरगोन में संपत्ति संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये थे । वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के द्वारा जिला खरगोन में हो रही चोरी एवं लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाकर अज्ञात आरोपियों की पतारसी व शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया था ।
प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (शहर) बिट्टू सहगल के मार्गदर्शन में जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य थाना कोतवाली खरगोन की पुलिस टीम ने सुने घर में हुई चोरी की घटना का खुलासा कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
दिनांक 18.04.2026 को फरियादी आश्विन निवासी दांगी मोहल्ला खरगोन ने थाना कोतवाली खरगोन पर सूचना दी कि, अज्ञात बदमाशो के द्वारा घर के दरवाजे का ताला तोडकर घर के अंदर रखी अलमारियों के लाक तोडकर सोने, चांदी के आभुषण व अन्य सामान चुराकर ले गए है । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली खरगोन पर अपराध क्रमांक 163/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक बनवारी लाल मण्डलोई के नेतृत्व में थाना कोतवाली खरगोन से पुलिस टीम का गठन कर अज्ञात आरोपियों की तलाश पतारसी कर उनकी धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया था ।
गठित पुलिस टीम के द्वारा फरियादी के घर एवं आसपास के आने जाने वाले सभी के संभावित रास्तों के सीसीटीव्ही फुटेजो का संकलन किया गया एवं उन्हें बारीकी से खंगाला गया । साथ ही मुखबिरों को भी सक्रिय कर उक्त घटना में संलिप्त आरोपियों की जानकारी एकत्रित करने के लिए लगाया गया ।
विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई कि, उक्त चोरी की घटना में टवडी मोहल्ला के रहने वाले संदीप एवं मोतीपुरा के रहने वाले राजा उर्फ नागेश का हाथ हो सकता है । प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस के द्वारा संदीप एवं राजा उर्फ नागेश को अभिरक्षा में लेकर मनोवैज्ञानिक व बारीकी से पूछताछ की गई जिसमें दोनों ने उक्त चोरी को कारित करना स्वीकार किया।
पुलिस टीम के द्वारा संदीप एवं राजा उर्फ नागेश के कब्जे से चोरी गए सम्पूर्ण सोने चांदी के आभूषण कुल कीमत लगभग 7,00,000/- रुपये को विधिवत जप्त कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है । आरोपियों का पुलिस रिकार्ड खंगालने एवं ICGS पर चेक करने पर आपराधिक प्रकरण दर्ज होने की जानकारी मिली है ।
उक्त की गई कार्यवाही एसडीओपी खरगोन रोहित लखारे के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी निरीक्षक बनवारी लाल मण्डलोई, निरीक्षक महेश गेहलोत, उनि. रामजीलाल डुडवे, उनि. दीवान सिंह नरगावे, प्रआर श्याम पंवार, प्रआर मनमोहन सिंह बघेल, आर संतोष शुक्ला, आरक्षक रामसेवक गुर्जर, आर जेतराम बर्डे, आर ललीत भावसार व सायबर सेल से आर अभिलाष डोंगरे व थाना कोतवाली खरगोन के अन्य पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।





