धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
धार आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन मध्यप्रदेश के आदेशानुसार तथा प्रभारी कलेक्टर श्री अभिषेक चौधरी के निर्देशन में, जिला धार के खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा मिलावट के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में प्राप्त शिकायतों के आधार पर विभाग के दल द्वारा शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों की सघन जाँच की गई।
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती निर्मला सोमकुंवर एवं श्री आर. जी. माऊटा के दल द्वारा निम्नानुसार कार्यवाही की गई। जय माता दूध डेयरी भोज अस्पताल चौराहा, धार से दूध एवं पनीर के नमूने जाँच हेतु लिए गए। माँ शारदा रेस्टोरेंट (इंदौर-अहमदाबाद रोड) से पनीर का नमूना संकलित किया गया। अजय मावा भंडार (ग्राम सांभर) से मावा, पेड़ा एवं मिल्क केक के नमूने लिए गए। श्रीशुभ फ्रोजेन फूड्स (विनय अग्रवाल) से मिक्स्ड फ्रूट जेली, सीताफल पल्प एवं लीची पल्प के नमूने जाँच हेतु लिए गए हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा लिए गए इन सभी नमूनों को परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है। प्रयोगशाला से प्राप्त होने वाली जाँच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध आगामी वैधानिक एवं न्यायालयीन कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के विरुद्ध इस प्रकार की जाँच और कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।





