ad
best news portal development company in india

कुक्षी पुलिस की बड़ी सफलता धार पुलिस एवं गुजरात पुलिस का संयुक्त आपरेशन

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

‘‘ ग्राम कालाखोदरा बड़ग्यार से, दो नाबालिग लड़को का अपहरणकर्ता 6 घंटे मे गिरफ्तार ‘‘

‘‘ आरोपी के माता-पिता, पत्नि, भाई, बहिन कोई नही है ‘‘

‘‘ आरोपी का पीछा कर बच्चो को ले जाते हुये रंगे हाथ, गोधरा गुजरात मे पकड़ा‘‘

नाम गिरफ्तार आरोपी – प्रताप उर्फ धर्मेन्द्र पिता गंगाराम जाति ठाकोर उम्र 37 साल ठाकोरवास, पोस्ट खंभेल, थाना बेचराजी, जिला मेहसाणा गुजरात

घटना का संक्षिप्त विवरणः-

दिनांक 21 अप्रैल 2026 को शाम 6:00 बजे कुक्षी थाना क्षेत्र निवासी दंपति ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि उसके चार वर्ष और 6 वर्ष के दो बच्चों को उसी के साथ में रहने वाला प्रताप सिंह ठाकुर निवासी मेहसाना गुजरात दिन में 12 बजे मोटरसाइकिल पर बैठकर कहीं ले गया है जिस पर से आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई । फरियादी परिवार सहित गुजरात मे मजदूरी करने जाता रहा है, गुजरात मे मजदूरी करने के दौरान, आरोपी प्रताप उर्फ धर्मेन्द्र पिता गंगाराम ठाकोर निवासी मेहसाणा गुजरात से पारिवारिक संबंध हो गये एवं आरोपी ने बच्चो की मां को मुंहबोली बहिन बना लिया और साल मे दो-तीन बार कालाखोदरा बड़ग्यार मे आकर भी रहने लगा । आरोपी प्रताप उर्फ धर्मेन्द्र ठाकोर कई बार महीने दो महीने तक भी अपनी मुंहबोली बहिन के घर कालाखोदरा बड़ग्यार मे आकर रहता था । इसी दौरान आरोपी प्रताप उर्फ धर्मेन्द्र कई बार उसकी बाईक पर बहन के बच्चो को बैठाकर घुमाने भी ले जाता था । घटना दिनांक 21/04/2026 को भी आरोपी प्रताप उर्फ धर्मेन्द्र ने बहन के दोनो लड़को को बाईक पर बैठाया और घुमाने का कहकर निकल गया जो काफी देर तक वापस नही आया तो माता पिता ने प्रताप उर्फ धर्मेन्द्र ठाकोर को फोन लगाया,लेकिन प्रताप उर्फ धर्मेन्द्र के मोबाईल नही उठाने से बच्चो के माता-पिता घबरा गये और पुलिस की शरण ली । सूचना पर कुक्षी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये अपराध पंजीबद्ध किया और धार पुलिस व आसपास के थानो को बच्चो के व अपहरणकर्ता के फोटो वीडियो भेजे गये ।

           पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय डावर द्वारा मामले को गंभीरता से लेकर, विशेष टीम बनाकर, आरोपी की धरपकड़ के निर्देश दिये गये थे जिनके पालन मे एसडीओपी कुक्षी श्री सुनील गुप्ता द्वारा थाना प्रभारी कुक्षी श्री राजेश यादव के नेतृत्व मे टीम बनाकर अलग-अलग बिन्दुओ पर आरोपी की तलाश करने हेतु मार्गदर्शन दिया गया । कुक्षी पुलिस द्वारा सहायक उपनिरीक्षक चंचलसिंह चौहान, रामसिंह सोलंकी, प्र.आर. दीपेन्द्र डावर की पुलिस टीम को तत्काल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी का पीछा करने हेतु रवाना किया गया । पुलिस टीम द्वारा रास्ते के सभी सीसीटीवी फुटेज चैक करते हुये, आगे बढ़ते हुये, गोधरा गुजरात मे, स्थानीय पुलिस की मदद से चौतरफा नाकेबन्दी कर, आरोपी को धर दबोचा एवं दोनो बच्चो को सकुशल बरामद कर लिया । पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक महोदय धार द्वारा प्रकरण को ह्यूमन ट्राफिकिंग के एंगल से देखते हुये, आरोपी से, गंभीरता से पूछताछ करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसमे कई नये तथ्यो का खुलासा होने की संभावना है । 

                  इस उल्लेखनीय सफलता मे निरीक्षक राजेश यादव, सहायक उप निरीक्षक चंचलसिंह चौहान, रामसिंह सोलंकी, प्र.आर. दीपेन्द्र डावर, आरक्षक विपिन यादव, अजय तंवर, नीरज धार्वे, प्रदीप डावर, महेन्द्र चौहान का विशेष योगदान रहा है ।

                पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी द्वारा कुक्षी पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है ।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *