ad
best news portal development company in india

डिजीटल जनगणना 2027 के लिए प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को दिया जा रहा है प्रशिक्षण

SHARE:

कुक्षी सहित बाग व निसरपुर के 539 प्रगणकों व 75 पर्यवेक्षकों को दे रहे 10 मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

कुक्षी – जनगणना 2027 के लिए डिजीटल जनगणना के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के 539 प्रगणकों तथा 75 पर्यवेक्षकों को 10 मास्टर ट्रेनर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुक्षी में प्रशिक्षण दे रहे हैं ।
बाग विकासखंड के 249 प्रगणक व 35 पर्यवेक्षक , निसरपुर के 147 प्रगणक व 20 पर्यवेक्षक तथा कुक्षी के 143 प्रगणक व 20 पर्यवेक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। ये ग्रामीण क्षेत्रों में जनगणना करेंगे । कुक्षी व डही नगर परिषद में मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के मार्गदर्शन में जनगणना प्रशिक्षण चल रहा है ।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व विशाल धाकड़ के मार्गदर्शन तथा चार्ज जनगणना अधिकारी ललिता गाडरिया दिशादर्शन में यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है । कार्यपालक दंडाधिकारी सुरेशचंद्र जमरे तथा सुभाष अलावे के द्वारा प्रशिक्षण स्थल का सतत निरीक्षण कर प्रशिक्षण लेने वाले कर्मचारियों से फीडबैक लिया जा रहा है । प्रशिक्षण ले रहे सभी कर्मचारियों को भोजन के साथ शीतल जल व चाय की व्यवस्था भी मुहैय्या कराई जा रही है । प्रशिक्षण प्रभारी जीवन अलावा ने बताया कि सभी 5 कक्षों में प्रशिक्षणार्थी संपूर्ण लगन व निष्ठा के साथ प्रशिक्षण के हर सूक्ष्म बिन्दु को समझ रहे हैं । प्रशिक्षण में मकान की सूचीकरण की जानकारी से लेकर परिवारके सदस्यों की जानकारी जैसे मुखिया का नाम , मोबाइल नंबर , सदस्यों के नाम , उम्र , लिंग , शिक्षा , व्यावसाय , वैवाहिक स्थिति की जानकारी स्वगणना में भरे जाने , मोबाइल एप के उपयोग जैसे महत्वपूर्ण बिन्दुओं की जानकारी प्रोजेक्टर पर पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षण में दी जा रही है। प्रशिक्षण में प्रगणकों को कार्य व्यवहार सामान्य रखने तथा समझाइश देकर परिवार की वास्तविक जानकारी भरने के लिए मुखिया से सौहार्द्रपूर्ण बातचीत करने हेतु शपथ भी दिलवाई गई ।


जनगणना 2027में स्वगणना में क्या है ?
स्वगणना 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगी जिसमें व्यक्ति स्वयं अपने मोबाइल पर एप डाउनलोड कर जानकारी भर सकेंगे । यह एक ऑनलाइन प्रक्रिया है जिसमें जानकारी भरने पर सबमिट करते ही संबंधित क्षेत्र के प्रगणक के पास जानकारी पहुंच जाएगी । परिवार के मुखिया द्वारा मोबाइल नंबर से पंजीकरण करना होगा । जिला और पिनकोड व क्षेत्र चुनने पर मैप ( नक्शा ) प्रदर्शित होगा जिसमें लाल रंग के दिख रहे मार्कर को खींचकर अपने घर पर सेट करना है । यह लोकेशन प्रगणक के लिए पहचान बनेगी । एक मोबाइल नंबर से एक ही परिवार का पंजीकरण हो सकेगा । स्वगणना में परिवार व मकान की सामान्य प्रश्नावली की जानकारी जैसे परिवार के मुखिया का नाम , मोबाइल नंबर , परिवार के सदस्यों के नाम , दीवार , छत , फर्श , पानी , बिजली , शौचालय , गैस , टीवी , मोबाइल , वाहन , अनाज से संबंधित 33 प्रश्न होंगे जिसके जवाब आसानी से भरे जा सकेंगे । सबमिट की जानकारी प्रगणक के पास पहुंच जाएगी । प्रगणक के आपके निवास पर आने पर वह SE ID दिखाकर सत्यापन करेगा ।
स्वगणना की जानकारी के लिए
se.census.gov.in पोर्टल पर 15 से 20 मिनिट में भरी जा सकेगी ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *