ad
best news portal development company in india

ब्राइट पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम श्रेष्ठ रहा

SHARE:

संस्था के अर्णव पाटीदार तहसील में प्रथम


धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

प्रति वर्ष हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम देने वाली नगर की प्रतिष्ठित संस्था ब्राइट पब्लिक स्कूल कुक्षी के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं बोर्ड की परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता का परचम लहराया ।

कक्षा 12 वीं बोर्ड परीक्षा में संस्था के छात्र अर्णव पवन पाटीदार ने 94 % अंक प्राप्त कर कुक्षी तहसील में प्रथम स्थान, अवनी निर्मल पाटीदार ने 90.60 % अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, सलोनी दर्शन भंवर ने 87.40% प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान एवं आशी पवन पाटीदार ने 86.40 % , रश्मि जुवान सिंह मंडलोई ने 83.40 %, एवं अर्थ प्रवीण पाटीदार ने 83% अंक प्राप्त कर परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की।
कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षा में संस्था की छात्रा अविका महेश पीपलाज ने 91.40 % अंक प्राप्त कर संस्था में प्रथम स्थान , अर्पित मांगीलाल बामनिया ने 87.20 %अंक प्राप्त कर द्वित्तीय स्थान , शिवपालसिंह प्रेमसिंह रणदा ने 76.40 % अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त कर स्कूल का गौरव बढ़ाया । वैशाली राजेंद्र पाटीदार ने 74.80% , ज्योति मालसिंह तड़वाल ने 72.60% एवं अंजलि
दिनेश अलावा ने 72.40% अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ प्रदर्शन कर परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की।
सभी विद्यार्थियों को इस सफलता के लिए स्कूल संचालक डॉ. निर्मल कुमार पाटीदार, कमलेश परसाई ,श्रीमती पुष्पा पाटीदार, श्रीमती मीनाक्षी परसाई एवं संस्था के प्राचार्य हितेंद्र पाटीदार तथा शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *