ad
best news portal development company in india

कन्याशाला की गृहविज्ञान की छात्रा दीपिकाबेन अलावा जिला मेरिट m

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

कुक्षी – शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुक्षी की कक्षा 12 वीं गृहविज्ञान संकाय की छात्रा जिले में मेरिट में रही । दीपिकाबेन पिता पूनमसिंह अलावा व
माता कलमाबाई अलावा को संस्था प्राचार्य व विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिन्हा व संस्था प्रभारी नरेन्द्र कुमार सिर्वी , कविता मुकाती , मनोज साधु, पन्नालाल बर्फा , नीतेश गोयल , सहित स्टॉफ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी व उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
माता- पिता दोनों गुजरात में मजदूरी करते हैं तथा छात्रा मामा राहुल जामोद ग्राम पलासी के यहां रहकर प्रतिदिन स्कूल आती थी और नियमित स्कूल आकर पढ़ाई करती थी । कक्षाध्यापक मोहनसिंह भिड़े व गृहविज्ञान संकाय के शिक्षक अनिता एस्के व अनिल पाण्डेय ने उसकी सादगी व पढ़ाई के प्रति गहरी रुचि होना बताया । दीपिका की उपस्थिति भी क्लास में सबसे अधिक रही ।
छात्रा दीपिकाबेन का कहना है कि माता – पिता के विश्वास और श्रम को सार्थक करने मैंने मेहनत करने की ठानी और उनका सिर गर्व से ऊंचा हो यह मेरा प्रयास था जिसमें मैं सफल रही । अपने मामा के यहां रहकर मुझे कभी अकेलापन नहीं लगा उन्होंने भी मुझे सदैव पढ़ने के लिए प्रेरित किया । सभी विषय शिक्षकों का मार्गदर्शन मेरी उपलब्धि का कारण बना । संस्था का सर्वांगीण विकास का उद्देश्य और शिक्षा का उद्देश्यपूर्ण वातावरण भी मेरी सफलता के पीछे सम्मिलित है ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *