टोंकखुर्द। तहसील मुख्यालय स्थित शिवाय ऑनलाइन एवं जन सेवा केंद्र पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जन्मदिन समारोह आयोजित किया। युवक कांग्रेस टोंकखुर्द अध्यक्ष योगेंद्र सोलंकी (सेकली) के नेतृत्व में जनपद पंचायत अध्यक्ष पोपसिंह ठाकुर (जीरवाय) एवं युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रोहनसिंह राजपूत का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का स्वागत किया और केक काटकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने उन्हें युवाओं का प्रेरणास्रोत और कांग्रेस पार्टी का मजबूत स्तंभ बताया।
समारोह में ये रहे मौजूद:
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमप्रकाश मंडलोई, जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण व्यास, राजेश धाकड़, श्याम धाकड़ आलरी, चन्दर सिंह अम्लावतिया, रामसिंह जागीरदार, डॉ. धीरज सिंह, प्यारेसिंह जिरवाय, विक्रम बामनिया, जितेन्द्र सिंह जागीरदार, एडवोकेट जगदीश चंद्र लाठिया, गजराज मकवाना, अर्जुन सेंधव, जितेंद्र बामनिया, पुंजिलाल मकवाणा, देवकरण सेडु, जनपद सदस्य अशोक मालवीय, चेतन परमार, धर्मेंद्र दरबार पांदा, राजपाल जसोना, सलमान (कारू भाई) सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





