ad
best news portal development company in india

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पहुंचे कसरावद किया कार्यकर्ताओं में भव्य स्वागत

SHARE:

संवाद दाता : सलीम खान

कसरावद में जीतू पटवारी का भव्य स्वागत विजय स्तंभ चौराहे पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साह और जोश के साथ किया गया। स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। पूरे क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरमाता नजर आया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, आदरणीय जीतू पटवारी जी 4 अप्रैल 2026 को प्रातः 11:00 बजे इंदौर से रवाना होकर मंडलेश्वर, कसरावद होते हुए खरगोन पहुंचेंगे। यहां वे जननायक टंट्या मामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके पश्चात उनका काफिला भीकनगांव विधानसभा क्षेत्र की ओर प्रस्थान करेगा।


दोपहर बाद वे ग्राम कोटड़ा पहुंचेंगे, जहां आदिवासी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर क्षेत्रवासियों को संबोधित करेंगे। इस दौरान स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की जाएगी। उनके आगमन को लेकर क्षेत्र में व्यापक तैयारियां की गई हैं और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा।

बाइट जीतू पटवारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई