ad
best news portal development company in india

कलेक्टर ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

ग्रामीण विकास कार्यों की सख्त मॉनिटरिंग
समय सीमा में योजनाएं पूर्ण करने के दिए निर्देश।

खरगोन ।कलेक्टर भव्या मित्तल की अध्यक्षता में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की कलेक्ट्रेट सभागृह में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान सहित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं की उपयंत्री वार समीक्षा की गई तथा कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

जल गंगा संवर्धन अभियान पर विशेष फोकस
बैठक में कलेक्टर भव्या मित्तल द्वारा जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत संचालित 7286 कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। अब तक 1208 कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जबकि शेष 6078 कार्यों को तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
अभियान अंतर्गत 28 अमृत सरोवर के कार्यों को एक माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। सभी जनपद सीईओ, सहायक यंत्री एवं उपयंत्रियों को आवश्यकता अनुसार लेबर लगाने एवं सामग्री के बिल ऑनलाइन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
अभियान में अमृत सरोवर, डगवेल रिचार्ज, खेत तालाब, इरिगेशन इंफ्रास्ट्रक्चर, रिपेयर एंड मेंटेनेंस, वॉटर कंजर्वेशन एंड रिचार्ज तथा वाटरशेड डेवलपमेंट के कार्य शामिल हैं। वर्तमान में जिला प्रदेश स्तर पर 8वीं रैंक पर है।

ई-केवाईसी, जल जीवन मिशन और पेयजल व्यवस्था
बैठक में समग्र एवं मनरेगा जॉब कार्डधारियों की ई-केवाईसी एक सप्ताह में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जल जीवन मिशन अंतर्गत बनाए जा रहे कूप (कुंए) एक माह में पूर्ण कर उनसे पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की स्थिति सुधारने, हैंडपंप मरम्मत तथा स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

मनरेगा, बगिया योजना और आवास कार्य
मनरेगा से स्व सहायता समूह की महिलाओं को दी जा रही “एक बगिया माँ के नाम” योजना की समीक्षा की गई। जिले में लक्ष्य 900 के विरुद्ध 923 कार्य प्रारंभ हो चुके हैं। इनमें से 677 कार्यों में तार फेंसिंग तथा 712 कार्यों में पौधारोपण किया जा चुका है। शेष कार्यों में तार फेंसिंग शीघ्र पूर्ण करने एवं जुलाई माह में पौधारोपण कराने के निर्देश दिए गए।
तृतीय किस्त वाले प्रधानमंत्री आवास के कार्यों को तत्काल पूर्ण करने के निर्देश देते हुए उपयंत्रियों को अपने-अपने क्लस्टर में विशेष निगरानी रखने के लिए कहा गया।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ मिलिंद कुमार नागदेवे, सभी जनपद सीईओ, सहायक यंत्री, उपयंत्री, योजना प्रभारी, परियोजना अधिकारी तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई