ad
best news portal development company in india

प्रारम्भिक शिक्षा हेतु विद्यारंभ योजना

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
कुक्षी – अनौपचारिक शिक्षा से औपचारिक विद्यालय प्रणाली की ओर सुगम संक्रमण हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विद्यारंभ नाम से अभिनव पहल की गई है । आंगनवाड़ियों के माध्यम से 5 से 6 वर्ष आयु समूह के बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास इस योजना मुख्य ध्येय है ।

बच्चे शिक्षा की बुनियादी बातों को समझ सकें और खेल- खेल में शिक्षा के प्रति रूचि को जागृत कर सकें यह योजना का लक्ष्य है । शिक्षा समाज की आवश्यकता है और शिक्षित व्यक्ति समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त करता है इस उद्देश्य को लेकर मध्यप्रदेश में प्रारम्भिक शिक्षा में नई पहचान देने की दिशा में विद्यारंभ योजना की ऐतिहासिक पहल की गई है ।


इसी उद्देश्य के साथ केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास के निर्देशों के परिपालन में जिला कार्यक्रम अधिकारी धार सुभाष जैन एवं परियोजना अधिकारी कुक्षी सुश्री मंजुला बघेल के मार्गदर्शन में वार्ड क्रमांक एक में पार्षद अब्दुल शाह की प्रतिनिधि सलमा अब्दुल शाह एवं परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास व उपस्थित अभिभावकों से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता किरण साधु व सहायिका ममता राठौर द्वारा 6 बच्चों के विद्यारम्भ प्राथमिक बाल्यावस्था शिक्षा प्रमाण – पत्र वितरित करवाए गए ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *