धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
कुक्षी। स्वर्गीय सुखदेव नरयाणी की पुण्यतिथि के अवसर पर सिविल अस्पताल में मरीजों के बीच फल-फ्रूट – बिस्किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर परिजनों एवं सामाजिक संस्थाओ के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में स्वर्गीय सुखदेव नडीयाणी को श्रद्धांजलि देकर भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उन्हें फल फ्रुट प्बिस्किट वितरित किए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय सुखदेव नरयाणी के जीवन और उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि वे समाजसेवा के कार्यों में हमेशा अग्रणी रहते थे। उनकी स्मृति में परिवार दुवार प्रत्येक वर्ष इस प्रकार के सेवा कार्य किए जाते हैं, ताकि जरूरतमंद लोगों की सहायता की जा सके।
इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों ने इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में दिनेश नरयाणी व कमलेश नरयाणी, जय नरयाणी, कुमारी आयुषी नरयाणी ,समाजसेवी महेश दादा डूंगरवाल,डॉ निर्मल कुमार पाटीदार, डॉ अरविन्द पाटीदार, सत्यनारायण जी सेन, सतीश जी ठक्कर, महेंद्र शर्मा,सुरेश तातेड, मनीष भावसार,निर्मल सोनी, अनिल वर्मा, धर्मेंद्र सोलंकी,रितेश पटेल मनीष सेन,दिपक नामदेव गौरव धाडीवाल, सौरभ अग्रवाल, रिंकू गुप्ता सियाराम संगठन, सांई समिति सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।





