ad
best news portal development company in india

युवा मंच, फ्रैंड्स ग्रुप और गोल्डन ग्रुप ने उत्कृष्ट महिलाओं का किया सम्मान।

SHARE:

  • सम्मानित होने वालों में तहसीलदार, शिक्षक एवं समाजसेवी शामिल।
    धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
    कुक्षी अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर की साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में अग्रणी युवा मंच, फ्रैंड्स ग्रुप तथा गोल्डन ग्रुप ने अपनी दशको से चली आ रही परम्परा को कायम रखते हुए, इस बार भी अपने कार्यक्षेत्र में प्रशंसनीय एवं उत्कृष्ट कार्य के महिलाओं का सम्मान किया।

  • जिन्हें सम्मानित किया गया उनमें डही तहसील की तहसीलदार श्रीमती ललिता गडरिया, बालक हायर सेकेंडरी की शिक्षक सुश्री रमती रणदा एवं सर्व ब्राम्हण समाज सुसारी की अध्यक्ष, अ. भा. श्रीगौड़ सेहरा ब्राह्मण समाज की महिला मंडल की पुर्व महासचिव श्रीमती कल्पना मंडलोई का पुष्पमाला, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर, मिठाई वितरित कर सम्मानित किया।
  • इस अवसर पर समाजसेवी डॉ. निर्मल कुमार पाटीदार, वरिष्ठ पत्रकार पंडित मनोहर मंडलोई, प्रसिद्ध सराफा व्यवसायी नरेश चौधरी, थोक कपड़ा व्यवसायी प्रफुल्ल जैन , शासकीय अधिवक्ता राजेंद्र कुमार गुप्ता, युवामंच के अध्यक्ष मनीष भावसार, सचिव जे पी गुप्ता, अनिल पारीख, अनिल कोठारी,जगदीश गुप्ता सर, स्काउड के जिला कमिश्नर भूपेंद्र वर्मा, कृष्णा लेब के राकेश गुप्ता, रवि पूनम जैन रविन्द्र जैन मारवाडी जिनेंद्र जैन आदि कई साथी शामिल थे अंत मे सभी का आभार डॉ निर्मल कुमार पाटीदार दुवारा व्यक्त किया गया
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *