ad
best news portal development company in india

विभागीय शालेय राज्य स्तरीय तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन।

SHARE:


जिला संवाददाता : दिलीप पाटीदार सरदारपुर

सरदारपुर। खेल परिसर सरदारपुर में आयोजित विभागीय शालेय राज्य स्तरीय तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पूजन-अर्चन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्री बेल सिंह भूरिया तथा विशेष अतिथि मंडल अध्यक्ष सरदारपुर श्री ऊकार लाल जाट, जनभागीदारी समिति महाविद्यालय सरदारपुर के अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र मंडलोई, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री राजेंद्र गर्ग, सांसद प्रतिनिधि श्री नवीन बनिया, सेवानिवृत्त पीटीआई श्री संजय दीक्षित एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सरदारपुर श्री विष्णु रघुवंशी उपस्थित रहे।
अश्विनी दीक्षित, व्यायाम अनुदेशक ने बताया कि प्रतियोगिता में पूर्व क्षेत्र से जनरल मैनेजर श्री शिवकुमार मौर्य, पश्चिम क्षेत्र से जनरल मैनेजर श्री शैलेंद्र पाल तथा दक्षिण क्षेत्र से जनरल मैनेजर श्री विपिन वर्मा सहित खेल विभाग से जुड़े अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों की उपस्थिति रही। अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया गया।
स्वागत भाषण विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री विष्णु रघुवंशी ने दिया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में पूर्व क्षेत्र विजेता तथा दक्षिण क्षेत्र उपविजेता रहा। वहीं बालिका वर्ग में भी पूर्व क्षेत्र ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि दक्षिण क्षेत्र उपविजेता रहा।
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि श्री बेल सिंह भूरिया ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए जनजातीय कार्य विभाग की ओर से आयोजित शालेय राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता, सुजालपुर में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने तथा खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में सहभागिता करने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता के पश्चात चयनित बालक एवं बालिका खिलाड़ी जनजातीय कार्य विभाग की ओर से सुजालपुर में आयोजित शालेय राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में फुटबॉल प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे।
इस अवसर पर अश्विनी दीक्षित, शैलेंद्र पाल, संजय दीक्षित, नरेंद्र दांगी, निसार खान, विजय व्यास, अमर सिंह परमार, हनीफ खान, राकेश बरेलिया, शुभम डामोर, मुकेश बघेल सहित अन्य खेल प्रशिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन कन्या राजगढ़ की व्यायाम अनुदेशक अश्विनी दीक्षित ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन फुटबॉल कोच श्री शैलेंद्र पाल ने किया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *