ad
best news portal development company in india

कलेक्टर नीतू माथुर के सख्त निर्देश: शत-प्रतिशत ई-ऑफिस पर काम करें विभाग, लापरवाही पर कटेगा नोटिस

SHARE:

टीएल बैठक में सीएम हेल्पलाइन और ई-केवाईसी की समीक्षा; 27 फरवरी को चंद्रशेखर आजाद नगर में मुख्यमंत्री का संभावित दौरा

आलीराजपुर। कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में कलेक्टर नीतू माथुर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय-सीमा (टीएल) बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक कामकाज में आधुनिकता और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने कड़े निर्देश दिए कि अब जिले के सभी विभाग अनिवार्य रूप से ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से ही फाइलों का संचालन सुनिश्चित करें।

सीएम हेल्पलाइन: ‘ए’ ग्रेड के लिए गुणवत्तापूर्ण समाधान जरूरी

सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का केवल निराकरण ही काफी नहीं है, बल्कि वह संतोषजनक और गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। उन्होंने सभी विभागों को अपनी ग्रेडिंग सुधारते हुए जिले को ‘ए’ ग्रेड में लाने का लक्ष्य दिया। साथ ही ‘संकल्प से समाधान’ अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों को त्वरित गति से निपटाने के निर्देश दिए।

लापरवाही पर एक्शन: आलीराजपुर सीएमओ को नोटिस

ई-केवाईसी कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए कलेक्टर ने नगर पालिका आलीराजपुर के सीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि ई-केवाईसी की प्रगति में सुधार नहीं हुआ, तो जनपद पंचायत सीईओ और अन्य संबंधितों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे की तैयारी

बैठक में जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 27 फरवरी को चंद्रशेखर आजाद नगर में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। कलेक्टर ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी विभागों को समय पूर्व अपनी-अपनी तैयारियां और कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करने को कहा।

  • खाद्यान्न वितरण: नियमित मॉनिटरिंग के साथ समय पर राशन वितरण सुनिश्चित हो।
  • प्रमुख योजनाएं: फार्मर रजिस्ट्री और स्वामित्व योजना के लंबित कार्यों में गति लाएं।
  • प्रशासनिक सम्मेलन: आगामी कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में प्रभारी जिला पंचायत सीईओ वीरेंद्र सिंह बघेल, संयुक्त कलेक्टर मनोज गरवाल, अनुविभागीय अधिकारी तपिस पांडे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई