बिलाल खत्री
धार, भारत सरकार द्वारा घोषित जनगणना-2027 के सफल संचालन हेतु जिले में प्रशासनिक तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं। जनगणना-2027 के प्रथम चरण अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) एवं द्वितीय चरण अंतर्गत जनसंख्या गणना (PE) कार्य के प्रभावी, सुचारु एवं समयबद्ध संचालन के लिए जिला स्तर पर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
कलेक्टर एवं जिला प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री प्रियंक मिश्रा द्वारा जारी आदेशानुसार अपर कलेक्टर जिला धार संजीव केशव पाण्डेय, को जिला जनगणना अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी जिला धार प्रेमचंद्र परस्ते को अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी बनाया गया है।
नगर क्षेत्र हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग सुभाष जैन को नगर जनगणना अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं नोडल जनगणना पदाधिकारी के रूप में , जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (एन.आई.सी.) अतुल कुमार चौधरी, सहायक सांख्यिकी अधिकारी जीवन कुमार पानखेड़, जिला शिक्षा अधिकारी केशव वर्मा, सहायक परियोजना अधिकारी (डूडा) नासिर खान तथा अतिरिक्त जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (एन.आई.सी.) प्रवीन कुमार को नियुक्त किया गया है
नियुक्त अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए जनगणना-2027 से संबंधित समस्त कार्यों को सफलतापूर्वक संपादित करेंगे। उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।





