ब्लॉक कांग्रेस टोकखुर्द ने उमंग और उत्साह के साथ किया स्वागत; किसानों की बदहाली का मुद्दा छाया
टोकखुर्द : इस्लाम पटेल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी का शाजापुर प्रवास के दौरान चिड़ावद में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी टोकखुर्द द्वारा भव्य स्वागत किया गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश मण्डलोई एवं युवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष योगेन्द्र सोलंकी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ अपने नेता का अभिनंदन किया।
सरकार पर बोला सीधा हमला: किसानों को कर्ज में धकेल रही सरकार
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने वर्तमान सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा, “मध्य प्रदेश के किसानों की स्थिति दयनीय हो गई है। सरकार ने महज 31 मिनट में विदेशों से नया कर्ज ले लिया, जिससे साफ जाहिर होता है कि प्रदेश को और विशेषकर किसानों को कर्ज के बोझ तले दबाया जा रहा है।” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं और प्रदेश की आर्थिक स्थिति चिंताजनक है।
‘बिना इंजन की सरकार’ – हुकम सिंह
जनपद पंचायत अध्यक्ष पोप सिंह जिरवाय ने प्रदेश अध्यक्ष की बात का समर्थन करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर इस सरकार की असलियत बताएं और किसानों के बीच जागरूकता अभियान चलाएं। वहीं, जनपद सदस्य हुकम सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि खुद को ‘डबल इंजन’ कहने वाली यह सरकार असल में ‘बिना इंजन’ की है, इसीलिए विकास की गति रुकी हुई है और जनता कर्ज में डूब रही है।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत सदस्य शेषनारायण, पूर्व सरपंच रुस्तम सिंह पटेल, जगदीश पटेल, बालकृष्ण पटेल (नेताजी), नगर परिषद उपाध्यक्ष आरिफ पटेल, एजाज शेख, कपिल पडीयार, निलेश पटेल, किशोर अंकल, टेकचन्द, हुकम सिंह रणायल, सरपंच कमल, धीरज पटेल, लखन पटेल (बरखेड़ा), केदार पटेल, दामोदर पहलवान, विक्रम सिंह गालोदिया, रोहन सिंह राजपूत, हुकम सिंह चौधरी, अभिषेक, पवन कुमार भंवरा और सरपंच भवर सिंह नानुखेडी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।





